यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss Tips: बिना ज्यादा मेहनत के घटाना है वजन, तो इन आदतों को कर लें मॉर्निंग रूटीन में शामिल
वजन घटाना इतना आसान नहीं होता। डेली एक्सरसाइज खाने में कटौती जैसे ऑप्शन्स को अपनाकर ही आप एक्स्ट्रा इंचेज़ को कम कर सकते हैं लेकिन अगर आप इन दो चीज़ों ...और पढ़ें

HighLights
- वजन घटाने के लिए बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज दो सबसे जरूरी चीज़ हैं।
- सही मात्रा में पानी पीने, हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से भी वजन होता है कम।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन कम करना बहुत ही मुश्किल टास्क होता है। उनके लिए तो और ज्यादा जिनके लिए खाने पर कंट्रोल करना टफ होता है। वेट लॉस का बहुत ही आसान सा रूल है कैलोरी काउंट कम करें और रोजाना थोड़ी देर फिजिकल एक्टिविटी करें। इसकी बदौलत न सिर्फ आप एक्स्ट्रा इंचेज कम कर सकते हैं, बल्कि ताउम्र फिट भी रह सकते हैं, लेकिन कुछ और भी आसान तरीके हैं, जो आपके इस चैलेंज को पूरा करने में साबित हो सकते हैं मददगार। आइए जानते हैं इनके बारे में।
नाश्ता स्किप न करें
वजन घटाने के लिए मील स्किप करने की जरूरत नहीं, खासतौर से ब्रेकफास्ट। नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, फाइबर रिच चीज़ों को शामिल करें। इससे पेट लंबे समय तक फुल रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं, जो वजन घटाने के लिए मददगार है। अंडे, स्प्राउट्स, चीला, काबुली चने का सलाद, पनीर पराठे ये सभी हेल्दी ब्रेकफास्ट के अच्छे ऑप्शन्स हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
सुबह की शुरुआत दो गिलास पानी से करें। गुनगुना पानी पीने से न सिर्फ पेट साफ होता है, बल्कि इससे वजन भी कम होता है। वैसे पानी पीने से भी पेट फुल रहता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।
बॉडी को एक्टिव रखें
कार्डियो, कोर, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपके बस की बात नहीं, तो टेंशन नहीं। सिंपल वॉक, जॉग, रस्सी कूदना या साइकिल चलाना भी बॉडी को फिट एंड एक्टिव रखने के अच्छे और असरदार तरीके हैं। इनसे भी कैलोरी बर्निंग का प्रोसेस तेज होता है, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है, जो आपके वजन को कंट्रोल करके रखते हैं।
खबरें और भी
सुबह थोड़ी देर की एक्सरसाइज से आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। ब्लड शुगर लेवल कम रहता है, तो भूख कम लगती है।
तो अगर आप नहीं चाहते जिम जाकर पसीने बहाना, तो अपना लें ये आदतें।
ये भी पढ़ेंः- हमारा खानपान ही करता है औषधि का काम, मौसम के हिसाब से ऐसे करें डाइट में बदलाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik