बदलते मौसम में बार-बार होते हैं बीमार? ये सुपरफूड्स बचाएंगे मौसमी इंफेक्शन से!
बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन यह मौसम कई सारी शारीरिक चुनौतियों को भी न्योता देता है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मॉनसून के सुपरफूड्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर दिलाता है लेकिन इसके साथ ही यह मौसम कई सारी शारीरिक चुनौतियों को भी न्योता देता है। गंदा पानी, हवा में नमी और उमस वातावरण में बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए जगह बनाती हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हमारा शरीर इन बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो। इसके लिए खाने-पीने में कुछ खास बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होती बस कुछ सुपरफूड्स ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काफी हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मॉनसून के सुपरफूड्स
यहां ऐसे कई फूड्स बताए जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से इम्युनिटी मजबूत की जा सकती है:
1. तुलसी
तुलसी में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा, तुलसी में यूजेनॉल नामक इसेंशियल ऑयल होता है जो बारिश के मौसम में सांस से जुड़ी दिक्कतों से शरीर की रक्षा करता है।
कैसे शामिल करें?
तुलसी के पत्तों को खाने में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, तुलसी का पानी भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
2. अदरक
अदरक को नेचुरल पेनकिलर कहा जाता है, वहीं सर्दी-जुकाम में भी अदरक का सेवन किया जाता है। अदरक सूजन कम करने, इम्यून सेल को ज्यादा सक्रिय करने और इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करती है।
कैसे शामिल करें?
अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े सब्जी बनाते समय शामिल करें। अदरक की चाय और काढ़ा भी अच्छा विकल्प है।
3. काली मिर्च
काली मिर्च में पिपेरिन नामक कम्पाउन्ड होता है, जो एंटी बैक्टीरियल होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। कई रिपोर्ट्स में तो पाया गया है कि काली मिर्च शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने और इम्युनिटी अच्छी रखने का काम करती है।
कैसे शामिल करें?
काली मिर्च को सब्जी के मसाले में शामिल करने के साथ ही सूप में भी ऊपर से डालकर सेवन किया जा सकता है।
4. कड़ी पत्ता
कड़ी पत्ता खाने में केवल खुशबू नहीं बढ़ाता, बल्कि ये पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसमें पाया जाने वाला कॅरोटीनोइड्स इम्युनिटी बूस्टिंग गुण रखता है।
कैसे शामिल करें?
खाने को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए कड़ी पत्ता दाल, कढ़ी और सूप में डालें।
5. नींबू
हम सभी जानते हैं कि नींबू में विटामिन सी अच्छी खासी मात्रा में होता है, यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। इसकी मदद से शरीर इन्फेक्शन से लड़ पाता है।
कैसे शामिल करें?
नींबू को चाय, ड्रिंक्स, सलाद, दाल और करी में शामिल करें।
यह भी पढ़ें- अगर नहीं भाती सब्जियां, तो इन 10 सुपरफूड्स से पूरी करें फाइबर की कमी; पाचन की समस्या रहेगी दूर
यह भी पढ़ें- हाई BP के मरीजों के लिए कौन-सी सब्जी, फल और आटा है सबसे बेस्ट? डायटीशियन ने दिया जवाब
Source : MEDINDIA
