Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khichdi Benefits: गुणों का भंडार है मकर संक्रांति पर बनने वाली खिचड़ी, जानें इसके 5 गजब के फायदे

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 04:52 PM (IST)

    Khichdi Benefits खिचड़ी का नाम सुनते ही कई लोग नाक-मुंह सिकुड़ने लगते हैं। इसे अक्सर बीमारों का खाना मानकर अनदेखा कर दिया जाता है। हालांकिमकर संक्रांत ...और पढ़ें

    जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है खिचड़ी
    जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है खिचड़ी

    HighLights

    1. कई लोग खिचड़ी को देखते हुए नाक-मुंह बनाने लगते हैं।
    2. हालांकि, मकर संक्रांति पर इसी खिचड़ी को बनाने की परंपरा है।
    3. आइए जानते हैं सेहत के लिए इसके कुछ गजब के फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Khichdi Benefits: नए साल की शुरुआत के साथ ही अब त्योहारों का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। कुछ ही दिनों में मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस साल यह त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बड़ा महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। मकर संक्रांति के दिन घरों में तिल के लड्डू और खिचड़ी बनाने की परंपरा है। खिचड़ी का नाम सुनते ही अक्सर लोग मुंह बनाने लगते हैं।

    कई लोगों का ऐसा मानना है कि यह बीमारों का खाना होती है, लेकिन यह पूरी गलत है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ खिचड़ी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। आइए जानते हैं इससे होने वाले कुछ गजब के फायदे-

    यह भी पढ़ें- वायू प्रदूषण बन सकता है इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह, इन तरीकों से खुद को बनाएं एक्टिव

    पचाने में आसान

    खिचड़ी को बीमारी में खाया जाने वाला खाना इसलिए कहा जाता है, क्योंकि बीमार होने पर खिचड़ी आपके लिए बढ़िया विकल्प होती है। कम मसाले और साबुत अनाज से बनी होने के कारण यह पचाने में आसान होती है।

    ग्लूटेन फ्री

    खिचड़ी ग्लूटेन फ्री फूड का एक बढ़िया और आसान विकल्प है। इसे आमतौर पर चावल, दाल और सब्जियों के साथ पकाया जाता है और इसमें गेहूं का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता, जिससे यह एक ग्लूटेन फ्री ऑप्शन साबित होता है।

    खबरें और भी

    दिल के लिए फायदेमंद

    कम तेल,घी और मसाले से बनी होने की वजह से खिचड़ी हमारे दिल के लिए काफी फायदेमंद होती है।

    वजन घटाने में मददगार

    अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो वजन कम करने के लिए खिचड़ी एक बढ़िया विकल्प है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और क्रेविंग्स कम होती है।

    डायबिटीज में गुणकारी

    अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो बेझिझक खिचड़ी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण खिचड़ी डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

    प्रोटीन से भरपूर

    दाल, चावल और सब्जियों से मिलकर बनी खिचड़ी प्रोटीन से भरपूर होती है और इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।

    पोषण से भरपूर

    खिचड़ी अपने आप में एक संतुलित भोजन है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आहार फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर होती है, जो इसे सेहत के लिए गुणकारी बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- सेहत ही नहीं त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती है शराब, जानें स्किन पर इसके साइड इफेक्ट्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik