Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Liver Transplant: छिपकली की पूंछ की तरह है मानव शरीर का यह अंग, कटने के बाद फिर आ सकता है

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 02:00 PM (IST)

    Liver Transplant अगर कोई व्यक्ति अपना अंग खो देता है तो उसे दोबारा वापस पाना असंभव है। यह स्थिति काफी दर्दनाक होती है लेकिन शरीर के अंदर एक ऐसा भी अंग ...और पढ़ें

    Liver Transplant: मानव शरीर का यह अंग भी दोबारा हो सकता है विकसित
    Liver Transplant: मानव शरीर का यह अंग भी दोबारा हो सकता है विकसित

    HighLights

    1. दुनिया में ऐसे कई जीव हैं, जो अपने खास गुणों के लिए जाने जाते हैं।
    2. छिपकली की पूंछ कटने के बाद दोबारा वापस आ सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Liver Transplant: दुनिया में कुछ ऐसे जीव हैं, जिनमें कुछ खास गुण हैं। जैसे- छिपकली की पूंछ कटने के बाद दोबारा वापस आ सकती है। इसके अलावा ऐसे कई जीव हैं, जो अपने खास गुणों के लिए जाने जाते हैं। जैसे- सांप जिस जगह पर रहता है, वह वहां केंचुली यानी स्किन छोड़ देता है। केंचुली सांप पर फिर दोबारा आ सकती है।

    हालांकि इंसानों के साथ यह संभव नहीं है। अगर कोई व्यक्ति अपना अंग खो देता है, तो उसे दोबारा वापस पाना असंभव है। हालांकि काफी समय से इस पर रिसर्च किया जा रहा है कि कैसे इंसान अपने खोए हुए अंग को दोबारा पा सकें, लेकिन हमारे शरीर के भीतर एक अंग मौजूद है, अगर किसी वजह से खराब हो जाए, तो उसकी ग्रोथ दोबारा हो जाती है।

    जी हां, हम बात कर रहे हैं लिवर की। यह शरीर का अहम हिस्सा है। जो शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, लेकिन अनहेल्दी डाइट, शराब का सेवन और जेनेटिक कारणों की वजह से लिवर में समस्याएं होती हैं।

    यह भी पढ़ें: गाय का दूध पीना चाहिए या भैंस का दूध, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा हेल्दी

    हालांकि लिवर का पुनर्निमाण दोबारा भी हो सकता है। इसकी बची हुई हीपेटोसाइट्स कोशिकाएं लिवर के दोबारा ग्रोथ में मदद करती हैं। ये कोशिकाएं मल्टीप्लाई हो जाती है और खराब हुआ ऊतक (Tissue) फिर से बनता है और इससे लिवर का पुनर्निर्माण हो सकता है, लेकिन सवाल यह उठता है कि लोग लिवर ट्रांसप्लांट क्यों करवाते हैं। आइए जानते हैं इसका जवाब।

    खबरें और भी

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर ट्रांसप्लांट कराने की कोई और वजह है। सिरोसिस की स्थिति में लिवर का आकार धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है और इसकी दोबारा ग्रोथ नहीं होती है। यह पूरी तरह खराब हो जाता है, ऐसे में लिवर का पुनर्निमाण फिर से नहीं हो पाता है। इस स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी सर्दियों में जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान, तो इसे कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik