Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देर रात खाना खाने से सेहत को हो सकते हैं 6 नुकसान, जान लें क्या है डिनर करने का सही समय

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 11:50 AM (GMT+05:30)

    हमारी लाइफस्टाइल के कारण हम अक्सर रात को देर से डिनर करते हैं। देर से डिनर करने की यह आदत सेहत को लिए काफी नुकसानदेह (Late Night Dinner Side Effects) ...और पढ़ें

    Late Dinner करने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान (Picture Courtesy: Freepik)
    Late Dinner करने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. काम या कई और कारणों से हम रात को देर से खाना खाते हैं।
    2. देर से डिनर करने की वजह से सेहत को काफी नुकसान हो सकते हैं।
    3. सही समय पर डिनर करके हम अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक खाना खाना एक आम बात हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर से डिनर करने से आपके स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर (Health Risks Of Late-night Dinner) पड़ सकता है? जी हां, देर रात डिनर करने की आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए बड़े-बुजुर्ग और हेल्थ एक्सपर्ट्स जल्दी डिनर करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डिनर देर से करते हैं, तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं देर से डिनर करने के क्या नुकसान (Late Night Dinner Side Effects) हो सकते हैं और डिनर करने का सही समय (Best Time For Dinner) क्या है।

    देर से डिनर करने के नुकसान

    • पाचन तंत्र पर असर- देर रात खाना खाने से हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता है, जिसके कारण एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात में हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और खाना ठीक से पच नहीं पाता है। इसके कारण नींद में भी खलल पड़ सकता है।
    • वजन बढ़ना- रात के समय खाया गया खाना शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। खासकर अगर आप सोने से ठीक पहले खाते हैं तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: रोटी या चावल? डिनर के लिए इन दोनों में से क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद

    • नींद में खलल- देर रात खाना खाने से नींद में खलल पड़ सकती है। भारी पेट होने के कारण नींद नहीं आती है और नींद की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है।
    • मेटाबॉलिज्म धीमा- देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके कारण शरीर में कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
    • दिल की बीमारियों का खतरा- देर रात डिनर करने से वजन बढ़ने लगता है, जिससे आपके दिल को नुकसान पहुंच सकता है
    • ब्लड शुगर लेवल- देर रात खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

    डिनर करने का सही समय क्या होना चाहिए?

    आपको डिनर कम से कम सोने से 2-3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। यानी अगर आप रात 10 बजे सोते हैं तो आपको रात 7 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए। आपकी लाइफस्टाइल के अनुसार यह समय थोड़ा बहुत बदल सकता है।

    डिनर में क्या खाएं?

    • हल्का भोजन- रात के खाने में हल्का भोजन करना चाहिए जैसे कि दाल, चावल, सलाद, सब्जियां आदि।
    • तली हुई चीजें न खाएं- तली हुई चीजें, जंक फूड, मिठाई आदि से परहेज करना चाहिए।
    • फाइबर से भरपूर खाना- फाइबर से भरपूर खाना पाचन के लिए अच्छा होता है।
    • पानी पिएं- डिनर करने के थोड़ी देर बाद पानी पिएं।

    यह भी पढ़ें: आज से ही शुरू कर दें डिनर के बाद Walk, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा सेहत में बदलाव!

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।