Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ फायदेमंद ही नहीं हानिकारक भी हो सकती है अरहर दाल, इन लोगों को पहुंचा सकती है नुकसान

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 04:41 PM (IST)

    दालों का जिक्र आते ही सबसे पहले लोगों के मन में अरहर की दाल का नाम आता है। यह भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली दाल हैं जिसे लोग बड़े चाव से खाते ...और पढ़ें

    इन लोगों के लिए हानिकारक हो सकती है अरहर की दाल
    इन लोगों के लिए हानिकारक हो सकती है अरहर की दाल

    HighLights

    1. अरहर की दाल कई लोगों को काफी पसंद होती है।
    2. यह प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स होती है।
    3. हालांकि, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, क्योंकि किसी भी चीज को ज्यादा खाने से इसका उल्टा असर पड़ने लगता है। अरहर की दाल वैसे तो प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन ये पचने में अधिक समय लेती है। इसकी वजह से बहुत से लोगों को खट्टी डकारें,पेट में दर्द और गैस की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में इसे ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें मौजूद पोटैशियम किडनी पेशेंट के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और उनकी समस्या को और अधिक बढ़ा भी सकता है।

    इसलिए किडनी संबंधित रोगियों को अरहर की दाल नहीं खाना चाहिए। खासकर रात में तो ऐसे लोगों को बिल्कुल भी अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे अपच और गैस की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते है कि किसके लिए अरहर की दाल हानिकारक हो सकती है-

    यह भी पढ़ें-  प्याज के छिलके फेंकना नहीं है समझदारी, ऐसी करेंगे इस्तेमाल तो बन जाएंगे बड़े-बड़े काम!

    यूरिक एसिड की समस्या

    ऐसे लोग, जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें अरहर की दाल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन यूरिक एसिड की समस्या को और ज्यादा बढ़ा देगा। इससे जोड़ों में सूजन और हाथ-पैर में तेज दर्द होने लगेगा।

    कॉन्स्टिपेशन और गैस की समस्या

    अगर आप कॉन्स्टिपेशन से परेशान रहते हैं, तो आपको अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए। साथ ही अगर आप गैस की समस्या से भी परेशान रहते हैं, तो भी इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ये पचने में समय अधिक लेती है, इसलिए गैस और खट्टी डकारें आती हैं, जो हमारी परेशानी को बढ़ाते हैं।

    खबरें और भी

    बवासीर होने पर

    अगर आपको बवासीर है, तो आपको अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन को पचाने में हमारे पाचनतंत्र को बहुत मेहनत करना पड़ता है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या बनने लगती है और सुबह के वक्त मोशन ठीक न होने से बवासीर रोग और भी बढ़ जाता है ।

    किडनी रोग में

    किडनी रोग में अरहर की दाल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद पोटैशियम किडनी के रोग को और अधिक बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों को इस दाल के सेवन से पथरी भी हो सकती है।

    एलर्जी होने पर

    अगर आपको अरहर की दाल से एलर्जी है, तो आप इसे खाने से बचें। खासकर रात में इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करें। वरना आपको पाचन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- कई गुणों का भंडार हैं स्वाद में कड़वे ये फूड्स, इनके फायदे जान आप भी खाने को हो जाएंगे मजबूर

    Picture Courtesy: Freepik