यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cold Remedies: क्या Vitamin C कर सकता है सर्दी से बचाव, जानें इसके पीछे का सच
विटामिन-सी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ-साथ आपके शरीर के दूसरे हिस्सों के लिए भी फायदेमंद होती है। लेकिन ...और पढ़ें

HighLights
- विटामिन-सी हमारी सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
- ऐसा कहीं नहीं पाया गया है कि विटामिन-सी सर्दी से बचाव में कारगर है।
- गरारे करने और भरपूर मात्रा में पानी पीने से सर्दी से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cold Remedies: सर्दियों के मौसम में अक्सर ही हम सर्दी-जुखाम के शिकार हो जाते हैं। इसकी वजह से नाक बंद होना, छींकना और खांसी जैसी होने वाली परेशानियों के कारण काफी दिक्कत होती है। इसलिए हम यहीं कोशिश करते हैं कि इससे बचाव करें या अगर इसकी चपेट में आ जाएं, तो जल्द से जल्द ठीक होने की कोशिश करते हैं। इससे बचाव के लिए कई तरह के उपाय जाते हैं, जिनमें से एक विटामिन-सी भी है। विटामिन-सी का इस्तेमाल काफी समय से सर्दी-जुखाम से बचाव के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या विटामिन-सी सच में इससे बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
विटामिन-सी, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है, एक एंटी-ऑक्सिडेंट होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। यह हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। एंटी-ऑक्सिडेंट होने की वजह से यह फ्री रेडिकल डैमेज को कम करता है, जो हमारी अच्छी स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: मसूड़ों से खून आने की समस्या से हैं परेशान, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
क्या विटामिन-सी सर्दियों से बचा सकता है?
कई लोग ऐसा मानते हैं कि विटामिन-सी की गोलियां खाने से सर्दी से बचा जा सकता है, लेकिन अभी तक ऐसा कहीं कोई प्रमाण नहीं मिला है कि विटामिन-सी लेने से सर्दी से बचाव किया जा सकता है। हालांकि, कई स्टडीज से यह पाया गया है कि विटामिन-सी की मदद से सर्दी के समय को कम किया जा सकता है, लेकिन वह भी सिर्फ आधे दिन के लिए। इसलिए विटामिन-सी को सर्दी का इलाज मानना ठीक नहीं है।
इन तरीकों से मिल सकती है सर्दी से राहत…
- सर्दी की वजह से आपकी म्यूकस की परत मोटी हो सकती है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं, ताकि कंजेशन की समस्या से बचाव हो सके। गुनगुना पानी, जूस आदि पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
- सर्दी की वजह से गले में खराश की समस्या होना काफी आम बात है। इस परेशानी को कम करने के लिए गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें। इसकी मदद से आपके गले में काफी राहत मिलेगी।
- शहद सर्दी से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसलिए इसे खाना सर्दी से आराम दिला सकता है।
- गरम सूप, चाय, पानी आदि पीने से आपको काफी राहत मिल सकती है। इससे गले की खराश दूर करने में मदद मिल सकती है और सर्दी की वजह से हुई कंजेशन को भी दूर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, जानें क्या हैं इसके कारण और रिस्क फैक्टर्स
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik