यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्वस्थ रहने और इंजुरी से बचे रहने के लिए दौड़ते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
शारीरिक स्थिति क्षमता ऊर्जा और उम्र के अनुसार दौडऩे से ही सेहत को लाभ होता है। फिटनेस के लिए दौडऩा चाहते हैं तो जरा रुकें इन नियमों को जानें फिर आगे ...और पढ़ें

दौडऩे के कुछ नियम होते हैं, जिनका फॉलो करना जरूरी है। हर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, बॉडी टाइप और जरूरतें अलग होती हैं, इसी के हिसाब से दौड़ने के नियम तय होते हैं। इसके अलावा जो ऊर्जा 15-20 की उम्र में होती है, वही 30-40 की उम्र में नहीं हो सकती। हर पहलू को समझने के बाद ही दौड़ना चाहिए।
1. दौड़ने से पहले वॉर्म-अप करें, जिससे दौडते वक्त किसी तरह की इंजुरी होने की संभावना न रहे। ब्रिस्क वॉक या हलकी-फुलकी जॉगिंग बेहतर रहेगी। 10-15 मिनट की वॉक से ही बॉडी एक्टिव हो जाती है।
2. दौड़ने के लिए सुबह का समय अच्छा होता है। रात भर सोने से सुबह शरीर में बेहतर ऊर्जा बनी रहती है। हालांकि कुछ लोग शाम को भी दौडते हैं, लेकिन इस समय दिन भर काम करने के बाद शरीर थका-थका सा रहता है।
3. दौड़ने के लिए छोटे-छोटे कदम सही रहते हैं। शुरुआत में किसी पार्क के ट्रैक पर दौडें। कुछ दिन सीधी-समतल जगह पर दौडें।
4. छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। जैसे, पहले दिन तीन से पांच मिनट ही दौडें। इस नियम को एक हफ्ते तक जारी रखें। अगले सप्ताह 7 मिनट, फिर 10 मिनट मतलब धीरे-धीरे ही रनिंग टाइम बढाएं। पहली बार दौड़ने वाले आमतौर पर यह गलती करते हैं कि वे किलोमीटर में सोचते हैं। जबकि शुरुआती दौर में किलोमीटर नहीं, मिनट पर सोचें। 5 मिनट-10 मिनट जैसे छोटे लक्ष्य बनाएं, उसे कम से कम एक हफ्ते तक चलाएं। सप्ताह भर में उसमें 10 प्रतिशत से ज्य़ादा इजाफा न करें।
5. साफ-सुथरी जगह पर दौडें। शुरुआत में सडक पर दौड़ना ठीक नहीं, इसमें असंतुलन का खतरा रहता है। इयरफोन लगा कर न दौड़ें साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी न दौड़ना करें अवॉयड।
6. दौड़ते हुए मुंह बंद रखें, नाक से सांस लें। मुंह खुलने से गला सूखेगा और थकान जल्दी महसूस होगी। दौड़ते हुए कभी बीच में पानी न पिएं, कोई भी सॉफ्ट या एनर्जी ड्रिंक्स न लें। दौड़ने से कुछ देर पहले पानी पी सकते हैं।
खबरें और भी
7. दौडते हुए शरीर का ऊपरी हिस्सा सही पॉजिशन में रहना चाहिए। अगर सही पोस्चर नहीं होगा तो बांहों, कंधों, गर्दन या पीठ में दर्द हो सकता है। दौड़ते हुए हाथों को कमर तक रखें। ध्यान दें कि हाथ 90 का कोण बना रहे हों। शरीर को सीधा रखें, आगे झुक कर न दौडें। सिर ऊपर की तरफ हो, पीठ सीधी हो और कंधे झुके हुए न हों।
8. दौड़ने की जरूरी शर्त है कि इसमें दबाव न महसूस करें। अपने शरीर की जरूरत और क्षमता को जानें। उत्साह और खुशी के लिए दौडें, थकने के लिए नहीं। शरीर पर दबाव पड़े तो रुक जाएं। किसी भी फिजिकल एक्टिविटी में ब्रेक का बडा महत्व है।
Pic credit- https://www.freepik.com/free-photo/healthy-athletes-running-sunny-day_1053759.htm#page=2&query=running&position=27