Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हार्ट को हेल्दी रखने के लिए 10 हजार स्टेप्स चलना है काफी? यहां पढ़ें इस सवाल का सही जवाब

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 05:45 PM (GMT+05:30)

    फिट रहने के लिए 10 हजार कदम चलना आम है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि दिल की सेहत के लिए कदमों की संख्या से ज्यादा चलने का तरीका जरूरी है। तेज चाल, जिस ...और पढ़ें

    कैसे रखें अपने दिल को मजबूत? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे रखें अपने दिल को मजबूत? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फिट रहने के लिए आजकल हर कोई इस कोशिश में रहता है कि उसके दिन के 10 हजार स्टेप्स पूरे हो जाएं। स्मार्टवॉच और फिटनेस ऐप्स भी इतने स्टेप्स पूरे होते ही बधाई देने लगते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को लगता है कि 10 हजार स्टेप्स के साथ ही, उन्होंने अपने दिल को भी सुरक्षित कर लिया है। 

    हालांकि, डॉक्टर्स का मानना इससे अलग है। इस बारे में डॉ. आशीष कुमार (सीनियर कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) बताते हैं कि दिल की सेहत के लिए स्टेप काउंट के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप कैसे वॉक कर रहे हैं। मॉल में टहलते हुए, ऑफिस के कॉरिडोर में घूमते हुए या फोन पर बात करते हुए भी 10 हजार स्टेप्स पूरे कर सकते हैं, लेकिन इससे दिल को जरूरी ट्रेनिंग नहीं मिलती। 

    सही तरीके से वॉक करना है जरूरी

    डॉक्टर बताते हैं कि दिल की सेहत में तभी सुधार होता है, जब आप सही तरीके से वॉक करें। वॉक ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आपकी सांसें  और हार्ट बीट तेज हो, शरीर गर्म महसूस हो और हल्की-सी सांस फूले, लेकिन आप बातचीत कर पाएं। 

    इसी वजह से 30 मिनट की तेज चाल से की गई वॉक, पूरे दिन की आरामदेह टहल से कहीं ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे ब्लड वेसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधरती है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। डॉक्टर के अनुसार, रोजाना 7 से 8 हजार स्टेप्स भी अगर सही तरीके से चले जाएं, तो दिल की सेहत में काफी सुधार हो सकता है। 

    खबरें और भी

    10k steps for heart health (1)

    (AI Generated Image)

    10 हजार स्टेप्स भी नहीं हैं काफी?

    हालांकि, मॉडर्न लाइफस्टाइल में 10 हजार स्टेप्स भी कई बार कम पड़ जाते हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करना, डायबिटीज, पेट के आसपास जमा चर्बी, हाई ट्राइग्लिसराइड्स या दिल की बीमारी का पारिवारिक इतिहास, इन स्थितियों में सिर्फ चलना काफी नहीं होता। ऐसे मामलों में शरीर को कंडीशनिंग की जरूरत होती है, न कि सिर्फ हल्की-फुल्की एक्टिविटी।

    healthy heart

    दिल को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आप हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की लगातार मीडियम इंटेसिटी की एक्सरसाइज करें। इसमें तेज चलना, साइक्लिंग या सीढ़ियां चढ़ना शामिल हो सकता है। साथ ही, हल्की स्ट्रेंथ एक्सरसाइज भी फायदेमंद मानी जाती है।

    रोजाना 10 हजार स्टेप्स पूरे करना अच्छी बात है। इससे पता चलता है कि आप दिनभर एक्टिव रहे हैं, लेकिन यह दिल की सुरक्षा को कोई गारंटी नहीं देता।