यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गलत तरीके से पार्टनर को Hug करके भी तकलीफ देते हैं लोग, यह है सही तरीका- साथी भी हो जाएगा खुश
अमूमन देखा जाता है कि कुछ लोग पार्टनर को गले लगाने का मतलब ही हग करना समझते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। हग करना एक अलग कला है और सिर्फ गले लगाना एक अलग तरी ...और पढ़ें

HighLights
- हग करने से पहले सहमति जरूर लें
- बहुत देर तक पार्टनर को हग न करें
- बहुत जोर से हग करना भी है गलत
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। How to Hug Partner पार्टनर को हग करना एक प्यार भरा और आरामदायक तरीका है जिससे आप अपने प्यार को व्यक्त कर सकते हैं। लेकिन कई बार लोग हग करने का सही तरीका नहीं जानते हैं, जिससे यह अनुभव कम आरामदायक हो सकता है।
पार्टनर को हग करना भी एक कला है, आपको हैरानी होगी कि यह कला बहुत से लोग नहीं जानते। हग करने का मतलब कई लोग सिर्फ एक दूसरे को गले लगाना समझते हैं। जबकि सिर्फ गले लगाना हग करना नहीं होता। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि हग करने का सही और आरामदायक तरीका क्या होता है।
बहुत जोर से हग करना
सबसे बड़ी गलतियां लोग जो करते हैं कि अक्सर अपने पार्टनर को बिना सहमति के ही हग करते हैं और बहुत जोर से हग करते हैं। यह तरीका बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जब आप नॉर्मल रूप से हग करते हैं तो आपको हग बहुत आसान होकर और आरामदायक होकर करना चाहिए ताकि आपके पार्टनर को आपके हग करने से सुकून मिले न की तकलीफ हो।
लंबे समय तक हग करना
लंबे समय तक हग करने से आपका पार्टनर असहज महसूस कर सकता है। क्योंकि यह तरीका भी ठीक नहीं है। अगर आप बहुत लंबे समय तक अपने पार्टनर को हग करते हैं तो उसे कुछ दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप छोटी अवधि के लिए ही अपने पार्टनर को हग करें।
खबरें और भी
गलत तरीके से मत करें हग
गलत तरीके से हग करना आपके और पार्टनर के लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपने लिए गलत इंप्रेशन क्रिएट करवाते हैं। कई लोग हग करते समय पार्टनर की गर्दन को भी जोर से दबा देते हैं। वहीं कई बार आपके हग करने से आपके पार्टनर के बाल भी खराब हो सकते हैं। तो आप बहुत आसान तरीके से अपने पार्टनर को हग करें।
हग करने का सही तरीका यह है
सहमति लें: पहले अपने पार्टनर से सहमति लें कि वे हग करने के लिए तैयार हैं या नहीं।
आरामदायक तरीके से हग करें: आरामदायक तरीके से हग करें जिससे आपका पार्टनर असहज न महसूस करे।
प्यार और स्नेह के साथ हग करें: प्यार और स्नेह के साथ हग करें जिससे आपका पार्टनर महसूस करे कि आप उन्हें प्यार करते हैं। उसे महसूस हो कि आपको उनकी कद्र है। इन तरीकों का पालन करके, आप अपने पार्टनर के साथ एक आरामदायक और प्यार भरा हग अनुभव कर सकते हैं।
