विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diabetes Diet: गर्मियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखेंगे ये 4 तरह के ग्रीन जूस

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Updated: Wed, 07 Jun 2023 11:52 AM (IST)

Diabetes Diet गर्मी के मौसम में ग्रीन जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये विटामिन-ए विटामिन-सी सोडियम आयरन कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर आप ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं तो ये जूस आपके लिए गुणकारी साबित हो सकते हैं।

Diabetes Diet: गर्मियों में पिएं ये 4 ग्रीन जूस, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Diabetes Diet: गर्मियों में पिएं ये 4 ग्रीन जूस, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Diet: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग भी इस बीमारी के तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहें। कोताही बरतने पर यह बीमारी और भी खतरनाक साबित हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट भी डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। अगर आप भी ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं, तो गर्मियों में इन ग्रीन जूस का सेवन कर शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा ये जूस शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं। आइए जानें...

पालक का जूस

पालक का जूस पोषक तत्वों का खजाना है। यह आयरन से भरपूर होता है, शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसमें मौजूद एक कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वे अपनी डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करें, जिससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। यह जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हैं।  यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। 

लौकी का जूस

लौकी कई पोषक तत्वों का पावरहाउस है। यह दिल की सेहत में सुधार करता है। साथ ही यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह रक्त शर्करा को कंट्रोल करता है। 

सहजन का जूस

सहजन का जूस कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का खजाना है। जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव पदार्थों में एंटी-डायबिटिक प्रभाव मौजूद होता है। इस जूस में फ्लेवोनॉयड्स, फेनोलिक केमिकल्स और विटामिन-सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik