यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शरीर में बढ़ाना चाहते हैं हीमोग्लोबिन का स्तर, तो रोजाना पिएं आयरन से भरपूर ये 5 तरह के ड्रिंक्स
Drinks For Anaemia शरीर को स्वस्थ रखने में पोषक तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है आयरन। शरीर में इसकी कमी से कम ...और पढ़ें

HighLights
- शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या होती है।
- हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आप रोजाना आंवला का जूस पी सकते हैं।
- अनार का जूस आयरन का समृद्ध स्रोत है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Drinks For Anaemia: शरीर में आयरन की कमी से कमजोरी, थकान और सुस्ती का सामना करना पड़ता है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में कमी होने लगती हैं, तो आयरन की कमी होती है। इससे आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। आयरन की कमी से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। इसलिए जरूरी है कि शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आज आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है।
आंवला का जूस
आंवला सेहत का खजाना है, इसे सर्दियों के मौसम का सुपरफूड कहा जाता है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, एनिमिया के मरीजों के लिए आंवला दवा के रूप में काम करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आप रोजाना आंवला का जूस पी सकते हैं। हालांकि इसका स्वाद थोड़ा तीखा लगेगा, लेकिन इस जूस को पीने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
गन्ने का रस
गन्ने के रस का न केवल मीठा स्वाद होता है, बल्कि यह आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एनीमिया के मरीजों की डाइट में गन्ने का रस शामिल कर सकते हैं। इसे पीने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और कमजोरी दूर होती है।
चुकंदर का जूस
चुकंदर सेहत के लिए सबसे हेल्दी फूड आइटम्स में से एक माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा पर्याप्त होती है, जो पाचन के लिए सहायक है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो चुकंदर का जूस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: कई बीमारियों का इलाज है शिमला मिर्च, आज ही करें इसे अपनी डाइट में शामिल
सत्तू का शर्बत
भुने हुए चने से सत्तू तैयार किया जाता है। इस सत्तू से हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए आप नींबू का रस और कुछ मसालों का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जात हैं। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है और आप एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं।
अनार का रस
अनार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस फल में आयरन और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। अनार का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनने में सहायता मिलती है साथ ही शरीर की कई समस्याएं भी दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें: दिल को स्वस्थ रखने से लेकर सर्दी-खांसी दूर करने तक, सर्दियों में सरसों के तेल से मालिश करने के हैं कई फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
Picture Courtesy: Freepik