यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Home Remedies For Sneezing: अगर आपको भी आती है बार-बार छींक, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
Home Remedies For Sneezing छींक आना एक आम बात है लेकिन अगर बार-बार छींक आती है तो यह कई समस्याओं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies For Sneezing: अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम के दौरान ज्यादा छींक आती है, तो वहीं कुछ लोगों को समान्य दिनों में भी छींक आती है। हालांकि बार-बार छींक आना किसी समस्या का संकेत हो सकता है। छींक आने के कई कारण हो सकते हैं- धूल-मिट्टी, मसालेदार खाना, सर्दी-जुकाम, एलर्जी आदि। अगर आप भी बार-बार छींक आने से परेशान हैं, तो ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आइए जानते हैं, इन असरदार उपायों के बारे में...
1. विटामिन-सी युक्त चीजों को डाइट में शामिल करें
बार-बार छींक आने की समस्या को रोकने के लिए डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजें शामिल कर सकते हैं। संतरा, नींबू, आंवला, कीवी आदि के नियमित सेवन से छींक आने की परेशानी से राहत पा सकते हैं।
2. तुलसी का काढ़ा पिएं
तुलसी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। इसके लिए तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालें, जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन कर सकते हैं। यह छींक आने की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।
3.जिंक युक्त चीजें खाएं
छींक आने की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, डाइट में जिंक युक्त चीजें जरूर शामिल करें। इसके लिए आप रोजाना खाने में सूखे मेवे, दालें, फलियां आदि शामिल कर सकते हैं।
4. सौफ की चाय पिएं
सौफ में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो छींक की समस्या को रोकने में सहायक है। इसके लिए आप सौंफ की चाय पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए पानी में एक-दो चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन कर सकते हैं।
5. स्टीम लें
स्टीम लेने से भी बार-बार छींक आने की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए एक बाउल में पानी गर्म करें। इस पानी को टेबल पर रखें। अब सिर के उपर मोटा टॉवल रखें, फिर भाप ले सकते हैं। यह छींक की समस्या को रोकने में कारगर साबित हो सकता है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik

