Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Breakfast: इन हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें अपने दिन की शुरुआत, वजन भी होगा कम और बने रहेंगे एक्टिव

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 07:10 AM (IST)

    Healthy Breakfast अगर आप जल्दी से बनने वाले हेल्दी ब्रेकफास्ट के ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं तो यहां डालें एक नजर जो आसानी से मिनटों में हो जाते हैं तैयार और ...और पढ़ें

    Healthy Breakfast: इन हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें अपने दिन की शुरुआत
    Healthy Breakfast: इन हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें अपने दिन की शुरुआत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Breakfast: एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दिन की शुरुआत अगर प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट से करें, तो इससे आप दिनभर एक्टिव, एनर्जेटिक बने रहते हैं साथ ही इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। दरअसल प्रोटीन एक जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो सेल्स को रिपेयर करने के साथ ही कोशिकाओं के निमार्ण में भी मदद करता है। हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट लेने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती जिससे आप अनहेल्दी खाने से बचे रह सकते हैं। इतना ही नहीं इससे ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

    हेल्दी प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट

    मूंग दाल चीला

    मूंग दाल में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, तो इससे आप चीला बनाकर नाश्ते में खा सकते हैं। प्रोटीन के अलाव इस दाल में फाइबर भी मौजूद होता है।

    पनीर भुर्जी

    पनीर प्रोटीन का खजाना होता है। वैसे तो इसे कच्चा खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन टेस्टी बनाने के लिए आप इसकी भुर्जी बनाकर खा सकते हैं। पनीर, प्याज, टमाटर और मसालों से बनी भुर्जी को आप ऐसे खाएं या फिर रोटी, पराठे के साथ हर तरह से फायदेमंद है। 

    पोहा

    पोहा न सिर्फ हेल्दी बल्कि कई जगहों का फेवरेट नाश्ता है। जो बहुत ही आसानी से बन जाता है और आप इसमें मटर, मूंगफली, तरह-तरह की सब्जियां डालकर इसे और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। 

    उत्तपम

    दाल और चावल के फर्मेंटेड घोल से बना उत्तपम है तो साउथ इंडिया का फेवरेट नाश्ता लेकिन अब इसे नार्थ इंडिया में भी बहुत चाव के साथ खाया जाता है। प्रोटीन से भरपूर उत्तपम खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

    दाल पराठा

    गेहूं के आटे और पकी हुई दाल के मिश्रण से बना पराठा भी आप नाश्ते में खा सकते हैं। दालें प्रोटीन का खजाना होती हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप आटे में नमक, मिर्च या दूसरे मसाले भी डाल सकते हैं।

    खबरें और भी

    वेजिटेबल पीनट उपमा

    रवा, सब्जियां, मूंगफली से बना उपमा हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। जो मिनटों में रेडी हो जाता है और पेट भी भरा रखता है।

    इडली सांबर

    दाल और चावल के घोल से बनी इडली को आप बिना सांभर के भी खाएं तो टेस्टी ही लगती है। लेकिन सांभर के साथ इसके गुण और ज्यादा बढ़ जाते हैं क्योंकि दालों में प्रोटीन होता है। 

    डोसा

    मूंग दाल और चावल से बना यह दक्षिण भारतीय नाश्ता प्रोटीन में हाई होता है।

    स्प्राउट्स चाट

    अंकुरित बीन्स, प्याज, टमाटर और मसालों से बनी एक रेसिपी बहुत ही हेल्दी होती है। यह एक पौष्टिक और प्रोटीन युक्त नाश्ते का विकल्प है।

    दलिया

    दलिया या गेहूं के टुकड़े, दलिया उत्तर भारत में एक पॉप्युलर ब्रेकफास्ट है जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।

    Pic credit- freepik