Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करें इन 5 चीजों का सेवन, रहेंगे सेहतमंद

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 05:07 PM (IST)

    Bad Cholesterol गलत खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इसके कारण आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार होते हैं। आप अपने डा ...और पढ़ें

    Bad Cholesterol: आंवला के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
    Bad Cholesterol: आंवला के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कBad Cholesterol: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करना काफी जरूरी है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल । गुड कोलेस्ट्रॉल से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है, साथ ही ये कई बीमारियों को रोकने में मदद करता है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। इसके कारण ही आप हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और हार्ट अटैक आदि के शिकार हो सकते हैं। हालांकि आप अपने डा़इट में इन चीजों को शामिल कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें।

    - ज्यादा तैलीय चीजों के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। आप समान्य तेल की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

    - अलसी के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी सहायक होता है। आप पीसे हुए अलसी के बीज का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।

    - आंवला के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। आप आंवला को उबाल कर खा सकते हैं। चाहें तो आप आंवला के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

    -कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी ऐसिड पाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद है।कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप स्टीम्ड मछली खा सकते हैं।

    - आप अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और भी कई विटामिन्स पाए जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आप संतरे के जूस भी पी सकते हैं। ये शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को रोकने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी