Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लंबे समय से हैं कमर दर्द से परेशान! तो रोजाना करना शुरू कर दें Butterfly Pose, मिलेंगे फायदे ही फायदे

    Updated: Thu, 08 May 2025 04:01 PM (IST)

    बटरफ्लाई पोज या तितली आसन शरीर के निचले हिस्से को मजबूत और लचीला बनाने में सहायक है। यह जांघों घुटनों टखनों और हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है ...और पढ़ें

    तितली आसन से पाएं अनगिनत स्वास्थ्य लाभ (Picture Credit- Freepik)
    तितली आसन से पाएं अनगिनत स्वास्थ्य लाभ (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. तितली आसन को बद्धकोणासन भी कहते हैं।
    2. यह निचले शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
    3. रोजाना इसे करने से सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। योगासन न केवल शरीर को फ्लैक्सिबल बनाते हैं बल्कि इसे मजबूती भी प्रदान करते हैं। ऐसे में तितली आसन जिसे बद्धकोणासन भी कहा जाता है,ये खासतौर पर निचले शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय और मजबूत बनाने में सहायक होता है।

    इसके साथ ही ये आसन जांघों, घुटनों, टखनों और हिप्स को लचीला बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।इसे नियमित रूप से करने से निचले शरीर में मजबूती आती है और कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। तो आइए जानते हैं तितली आसन के कुछ प्रमुख फायदों के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  दिमाग की नसें ब्लॉक होने पर शरीर देता है 5 गंभीर संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    जांघों और हिप्स को मजबूत बनाता है

    तितली आसन जांघों और हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और वहां जमी हुई जकड़न को दूर करता है। ये खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं।

    घुटनों और टखनों को लचीला बनाता है

    यह आसन घुटनों और टखनों को मजबूत बनाता है और जॉइंट्स में फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों के घुटनों में अकड़न होती है, उनके लिए यह विशेष रूप से लाभकारी है।

    खबरें और भी

    लोअर बैक को मजबूती देता है

    अगर आप कमर दर्द या लोअर बैक पेन से परेशान हैं, तो तितली आसन इसे कम करने में सहायक होता है।यह कमर की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

    पाचन में सुधार करता है

    यह आसन पेट की मांसपेशियों को उत्तेजित करता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसे करने से कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

    पीरियड्स की समस्याओं में मददगार

    यह आसन महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है, क्योंकि यह पीरियड्स को नियमित करता है और पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाता है।

    हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है

    तितली आसन महिलाओं में एंडोक्राइन सिस्टम को संतुलित करता है, जिससे शरीर में हार्मोन का समुचित संतुलन बना रहता है और थायरॉयड जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

    प्रजनन क्षमता बढ़ाता है

    यह आसन पुरुषों और महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाता है और प्रजनन अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।

    तनाव और चिंता कम करता है

    तितली आसन करने से शरीर और मस्तिष्क में शांति आती है,जिससे स्ट्रेस,एंग्जायटी और डिप्रेशन कम होता है।

    ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है

    इससे शरीर के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे पैरों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पूर्ति बेहतर होती है।

    पैरों की थकान और सूजन कम करता है

    अगर पैरों में भारीपन, थकान या सूजन महसूस होती है, तो तितली आसन इसे रिलैक्स करने और दर्द को कम करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें-  सामान्य नहीं है जरूरत से ज्यादा पसीना आना, यहां समझें इसकी वजह और कैसे करें इसे मैनेज