Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Safed Petha Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर वेट लॉस तक, जानिए सफेद पेठा खाने के ढेरों फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 11:04 AM (IST)

    Safed Petha Benefits सफेद पेठा सेहत का खजाना है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज को दूर करन में कारगर माना जाता है। यह सब्जी स्वा ...और पढ़ें

    Safed Petha Benefits: सफेद पेठा खाने के हैं अनगिनत फायदे
    Safed Petha Benefits: सफेद पेठा खाने के हैं अनगिनत फायदे

    HighLights

    1. सफेद पेठा पोषक तत्वों का खजाना है।
    2. इसे खाने से कब्ज से राहत मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Safed Petha Benefits: आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है। यह सफेज पेठे से तैयार किया जाता है। इससे बहुत सारी डिशेज बनाई जाती हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर होती है । सफेद पेठा को ऐश गोर्ड और विंटर मेलन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसे खाने से कब्ज और गैस से राहत मिलती है।

    सफेद पेठा से बना जूस, सूप, पेठा मिठाई या फिर इससे बनी बड़ी की सब्जियां, या सादी सब्जी बहुत ही लाभदायक होती है। तो आइए जानते हैं, सफेद पेठा सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

    वेट लॉस में कारगर

    सफेद पेठा में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से वजन मेंटेन रहता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों संबंधित समस्या को दूर करने में मददगार है।

    यह भी पढ़ें: फर्टिलिटी बढ़ाने वाले फूड्स, जिन्हें सर्दियों में खासतौर से करना चाहिए अपनी डाइट में शामिल

    पाचन प्रणाली दुरुस्त करे

    सफेद पेठा में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार है। अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में सफेद पेठा जरूर शामिल करें।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी

    सफेद पेठा हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को पेठा जरूर खाना चाहिए।

    हाइड्रेटेड रखता है

    एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर सफेद पेठा हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये हमारे शरीर में एक चॉकलेट की तरह काम करते हुए हमें अनेकों फायदे पहुंचाता है।

    सूजन रोधी गुण

    इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मदद से, इसका नियमित सेवन हमारे शरीर में होने वाले किसी भी तरह के सूजन को कम करने में मदद करता है।

    सफेद पेठा का उपयोग हम कई तरह से कर सकते हैं । इसके कई प्रकार की डिशेज बनाई जा सकती है। इससे बनने वाली सूखी बड़ियां जिनसे पूरे साल सब्जियों का लुत्फ उठाया जा सकता है। इससे बनने वाले सूप से डायबिटीज में भी आराम मिलता है। इससे बनने वाली मिठाईयां, पेठा,पेठा पाग,पेठा कैंडी बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

    यह भी पढ़ें: घर के ये काम किसी एक्सरसाइज से कम नहीं, वेट लॉस के लिए आप भी करें ट्राई

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Instagram/healthy_fables//theearthcollective/

    खबरें और भी