यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हेल्दी गट यानी हैप्पी माइंड! यहां समझें मेंटल हेल्थ और पेट के बीच कनेक्शन का पूरा साइंस
क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप बहुत स्ट्रेस में रहे हों और तभी आपका पेट भी खराब हो गया हो? अगर हां, तो आपको बता दें यह इत्तेफाक नहीं था, बल्कि आपक ...और पढ़ें

मेंटल हेल्थ पर असर डालती है गट हेल्थ (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
गट हेल्थ और ब्रेन आपस में जुड़े हुए हैं
गट हेल्थ बिगड़ने से मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है
हेल्दी गट के लिए प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स खाना जरूरी है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जब आपका मूड खराब होता है या आप बहुत परेशान होते हैं, तो आपका पेट भी खराब हो जाता है? या जब आप बहुत खुश होते हैं, तो पेट में भी गुदगुदी का एहसास होता है? तो आपको बता दें कि ऐसा आपके ब्रेन-गट कनेक्शन (Brain-Gut Connection) के कारण होता है।
जी हां, आपका दिमाग आपके पेट से जुड़ा हुआ है। यानी अगर आपका दिमाग हेल्दी रहेगा, तो पेट भी और पेट स्वस्थ रहेगा, तो दिमाग भी। इसे "गट-ब्रेन एक्सिस" (Gut-Brain Axis) कहा जाता है। आइए इस बारे में और डीटेल से समझते हैं।
गट हेल्थ कैसे मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है?
गट बैक्टीरिया और न्यूरोट्रांसमीटर्स
हमारी आंतों में लाखों बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। ये बैक्टीरिया न्यूरोट्रांसमीटर्स, जैसे- सेरोटोनिन, डोपामाइन और GABA को रिलीज करते हैं। यह थोड़ी हैरानी की बात है, लेकिन बिल्कुल सच है। अगर आंतों में गट बैक्टीरिया का असंतुलन हो जाए, तो इसका सीधा असर हमारे मूड पर पड़ता है, जिससे डिप्रेशन, एंग्जाइटी और चिड़चिड़ापन हो सकता है। ऐसे ही अगर आप ज्यादा स्ट्रेस में हैं, तो यह गट माइक्रोबायोम को प्रभावित करता है, जिसके कारण पेट खराब हो जाता है।
सूजन और मेंटल प्रॉब्लम
खराब गट हेल्थ शरीर में क्रोनिक इन्फ्लेमेशन पैदा कर सकती है, जो दिमाग तक पहुंचकर अल्जाइमर और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जुड़ी हुई है।
वेगस नर्व- गट और ब्रेन का सीधा कनेक्शन
वेगस नर्व हमारी आंतों और दिमाग के बीच सीधा कनेक्शन बनाती है। अगर आंतों में सूजन या इन्फेक्शन होता है, तो यह नर्व दिमाग को सिग्नल भेजती है, जिससे मूड स्विंग, एंग्जायटी और नींद की समस्याएं हो सकती हैं।
खबरें और भी
इसलिए जरूरी है कि गट-फ्रेंडली फूड्स को डाइट में शामिल किया जाए, ताकि आपके पेट के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर रहे।
हेल्दी गट के लिए क्या खाएं?
- प्रोबायोटिक्स (अच्छे बैक्टीरिया)- दही, छाछ, किमची, इडली, डोसा- ये फर्मेंटेड फूड्स प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं। कंबुचा भी एक प्रोबायोटिक ड्रिंक जो गट बैक्टीरिया को बढ़ाती है।
- प्रीबायोटिक्स- प्रीबायोटिक्स गट बैक्टीरिया के लिए काफी जरूरी हैं। केला, लहसुन, प्याज, ओट्स, सेब- ये फाइबर से भरपूर प्रीबायोटिक्स का काम करते हैं।
- फाइबर से भरपूर डाइट- हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज- ये पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड- अलसी के बीज, अखरोट, मछली- ये दिमाग और आंतों की सेहत के लिए बेहतरीन हैं।
- भरपूर मात्रा में पानी पिएं- पानी की कमी से कब्ज और गट इन्फ्लेमेशन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: आंतों की सूजन कम करने में मदद करेंगी 6 Herbs, डाइट में शामिल करने के हैं और भी कई फायदे
Source:
Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/body/the-gut-brain-connection