विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Green Tea: सोने से पहले चाय की चुस्की लेने से मिलते हैं ये बड़े फायदे, आप भी करें ट्राई

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 31 Aug 2023 11:52 AM (IST)

Green Tea ग्रीन टी में विटामिन मिनरल फाइबर कैफीन एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता ...और पढ़ें

Green Tea: सोने से पहले चाय की चुस्की लेने से मिलते हैं ये बड़े फायदे, आप भी करें ट्राई
Green Tea: सोने से पहले चाय की चुस्की लेने से मिलते हैं ये बड़े फायदे, आप भी करें ट्राई

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Green Tea: आजकल ग्रीन टी प्रचलन में है। इसमें विटामिन ए, ई, B5, के, पोटैशियम, मिनरल, फाइबर, कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। खासकर, रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने के कई फायदे मिलते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले ग्रीन टी की चुस्की अवश्य लें। आइए, रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने के फायदे जानते हैं-  

ग्रीन टी के फायदे

1. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने से पहले ग्रीन टी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अगर आप सर्दी, खांसी या जुकाम से परेशान हैं, तो रात में सोने से पहले ग्रीन टी की चुस्की ले सकते हैं। इससे फ्लू समेत अन्य बीमारियों में फायदा मिलता है।

2. अगर आप असमय बालों के पकने और गिरने से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए रात में सोने से पहले ग्रीन टी पिएं। इससे हेयर फॉल की समस्या में राहत मिलती है। साथ ही बाल मजबूत होते हैं।

3. ग्रीन टी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई बीमारियों में आराम मिलता है। सेहत विशेषज्ञों की मानें तो ग्रीन टी पीने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो रात में सोने से पहले ग्रीन टी पी सकते हैं। इसके सेवन से रात में अच्छी नींद आती है।

4. बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में ग्रीन टी मददगार साबित होती है। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी के सेवन से मेटाबॉलिज्म दर बढ़ता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

5. अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो ग्रीन टी का सहारा ले सकते हैं। इसमें थेनिन नामक यौगिक होता है। ये यौगिक मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होता है। अतः आप रोजाना रात में सोने से पहले ग्रीन टी की चुस्की जरूर लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।