Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Black Grapes VS Green: काले या हरे अंगूर? जानिए आपके लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 03:18 PM (IST)

    Black Grapes VS Green गर्मियों में अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिंस मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर ...और पढ़ें

    Black Grapes VS Green: काले या हरे अंगूर? जानिए आपके लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
    Black Grapes VS Green: काले या हरे अंगूर? जानिए आपके लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Black Grapes VS Green: बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अंगूर खाना पसंद करते हैं। यह बेहद रसीला और स्वादिष्ट फल होता है। इसमें कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, लेकिन काले अंगूर और हरे अंगूर के सेवन को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कौन-सा अंगूर स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

    काले अंगूर

    काले अंगूर को कॉनकॉर्ड अंगूर भी कहा जाता है। ये काफी रसीले और स्वादिशष्ट होते हैं। इसका कलर बैंगनी या लगभग काले रंग का होता है। आमतौर इस अंगूर का इस्तेमाल का जैम और वाइन बनाने के लिए किया जाता है।

    ये अंगूर एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल दिल के रोगों का जोखिम कम करने में मददगार है।

    काले अंगूर फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-के का भी अच्छा स्रोत है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है, आप इसे अपने वेट लॉस जर्नी में भी शामिल कर सकते है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा काले अंगूर में नेचुरल शर्करा होती है जिसे फ्रुक्टोज कहा जाता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाए बिना शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।

    हरे अंगूर

    आमतौर पर हरे अंगूर का इस्तेमाल किशमिश या कई डिशेज में भी किया जाता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम, फाइबर मौजूद होते हैं। ये फ्लेवोनोइड्स सहित एंटीऑक्सिडेंट का भी एक अच्छा स्रोत हैं।

    इसमें भी कैटेचिन नामक यौगिक होता है, जो दिल से संबंधित रोगों को कम करने में मदद करता है।

    सेहत के लिए कौन-सा है फायदेमंद 

    काले अंगूर और हरे अंगूर दोनों ही सेहत के लिए पौष्टिक फल हैं, जिससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर आप ज्यादा मीठे फल खाना पसंद करते हैं तो काले अंगूर आपके लिए बेहतर हो सकता है।

    खबरें और भी

    आपको कम मीठा खाना पसंद है, तो ऐसे में हरे अंगूर का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरी भी कम होती है। आपको अपने आहार में कई तरह के फलों को शामिल करना चाहिए, जिसमें काले और हरे अंगूर भी आपके लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik