Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज ही छोड़ दीजिए ये 5 आदतें, नहीं तो खराब हो जाएगी किडनी- बाद में होगा पछतावा

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 03:34 PM (IST)

    पानी रोजाना कम से कम 3 लीटर पीना ही चाहिए। क्योंकि कम पानी पीना किडनी खराब होने की वजह बन सकता है। क्योंकि नी किडनी को साफ करने में मदद करता है और विष ...और पढ़ें

    कम पानी पीना भी किडनी को खराब कर देता है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    कम पानी पीना भी किडनी को खराब कर देता है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आप समय रहते अपने शरीर का ख्याल नहीं करेंगे तो जाहिर है कि कई बीमारियां आपके शरीर में अपना घर बना लेती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय रहते अपनी उन आदतों को छोड़ दें नहीं तो आपके शरीर के अंगों पर इसका काफी असर पड़ता है।

    बात अगर किडनी की करें तो इसका शरीर में बहुत अहम योगदान होता है। अगर किडनी खराब हो जाए तो इंसान जीवित तो रह सकता है, लेकिन बीमारियों की चपेट में आ जाता है। किडनी खराब होने के बाद इंसान का शरीर दवाओं के भरोसे पर आ जाता है। ऐसे में अगर आप नीचे दी हुई गलतियां कर रहे हैं तो आज ही इन्हें करना छोड़ दें।

    यह भी पढ़ें : हर बच्चा चाहता है कि उसके पेरेंट्स करें उसके लिए 10 काम, हर मां-बाप को पता होनी चाहिए ये बातें

    1. बहुत ज्यादा नमक खाना 

    अगर आप भी बहुत ज्यादा नमक खाते हैं तो संभल जाईए। क्योंकि बहुत ज्यादा नमक का सेवन भी आपकी किडनी को खराब कर सकता है। बहुत ज्यादा नमक का सेवन किडनी को खराब कर रहा है। नमक रक्तचाप को बढ़ाता है, जो किडनी पर दबाव डालता है और उसे खराब कर सकता है।

    2. कम पानी पीना

    कम पानी पीना किडनी खराब होने की वजह बन सकता है। क्योंकि नी किडनी को साफ करने में मदद करता है और विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। कम पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है। अगर रेगुलर मोड पर आप बहुत कम पानी पीते हैं तो किडनी आपकी खराब हो सकती है। 

    खबरें और भी

    3. अधिक कैफीन का सेवन

    अधिक कैफीन का सेवन किडनी खराब होने की वजह बन रहा है। बता दें कि कैफीन रक्तचाप को बढ़ाने में मदद करता है। जब रक्तचाप बढ़ता है तो किडनी पर इसका असर पड़ता है। कई बार इसी वजह से किडनी फेलियर के केस सामने आते हैं। 

    4. सिगरेट पीना 

    अगर आप भी सिगरेट पी रहे हैं तो संभल जाइए। बहुत ज्यादा सिगरेट पीना आपकी सेहत पर प्रभाव डाल रहा है। बहुत ज्यादा सिगरेट पीने से आपकी किडनी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सिगरेट को पीने से पहले अपने किडनी का ख्याल जरूर करें। 

    5. अधिक शराब का सेवन

    शराब पीना किडनी खराब होने की प्रमुख वजह है। अल्कोहल किडनी को गला देती है। इसके बाद से खून की उल्टियां लोगों को शुरू हो जाती हैं। इस वजह से किडनी खराब हो जाती है। आपको इन आदतों को छोड़ने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रखें कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए और उनकी सलाह के अनुसार आहार लेना चाहिए। 

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।