Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Garlic Benefits: सर्दियों में वजन कंट्रोल करने के साथ ही रहना चाहते हैं हेल्दी, तो डाइट में शामिल करें लहसुन

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 08:46 AM (IST)

    Garlic Benefits गुजरते साल के साथ ही सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। ...और पढ़ें

    सर्दियों में लहसुन खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे
    सर्दियों में लहसुन खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

    HighLights

    1. सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है।
    2. लहसुन इस मौसम में आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
    3. इसे खाने से न सिर्फ वेट मेंटेन होता है, बल्कि इम्युनिटी भी बूस्ट होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Garlic Benefits: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही खानपान और पहनावे की बेहद जरूरत होती है। इस मौसम में लोग अक्सर ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जो उन्हें कंपकंपाने वाली ठंड में भी हेल्दी रख सकते हैं। लहसुन इन्हीं में से एक है, जो गर्मी हो या सर्दी लगभग हर मौसम में भारतीय किचन में मिल जाता है। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ में आपकी सेहत को भी बेहतर करता है।

    खासकर सर्दियों में इसे डाइट में शामिल करने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट भी सर्दियों में इसे खाने की सलाह देते हैं। लहसुन मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों के भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में इसे खाने के कुछ फायदे-

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में कम करना चाहते हैं अपना वजन, तो ये 5 तरह के सूप होंगे हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन

    दिल को बनाए सेहतमंद

    अगर आप दिल की बीमारी का शिकार हैं, तो लहसुन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। सीमित मात्रा में इसका सेवन आपके दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहते हैं और अपने ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कम करना चाहते हैं, तो लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

    इम्युनिटी को बढ़ाए

    लहसुन सर्दियों में अपनी इम्युनिटी बढ़ाने का एक आसान उपाय है। इसमें सल्फर युक्त रसायन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में नियमित रूप से लहसुन खाकर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं और संक्रमण से लड़ सकते हैं।

    खबरें और भी

    सर्दी-खांसी से राहत दिलाए

    लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं और सामान्य सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों से बचाते हैं। अपने इन्हीं गुणों की वजह से लहसुन मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में आपकी मदद करता है। अगर आपको बार-बार सर्दी-खांसी होती है, तो तुरंत लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करें।

    पाचन बेहतर बनाए

    सर्दियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने और अपने पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह खाना आसानी से पचाने और पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है।

    वजन कंट्रोल करे

    सर्दियों में अक्सर लोग वजन बढ़ने की वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे में अपना वजन कंट्रोल करने के लिए आप लहसुन खा सकते हैं। वजन नियंत्रित करने का सबसे अच्छा प्राकृतिक तरीका है हर दिन लहसुन खाना, खासकर सर्दियों में। सुबह सबसे पहले कच्चे लहसुन और शहद का सेवन करने से तुरंत प्रभाव दिखाई देगा।

    यह भी पढ़ें- कैसे होती है Chronic Liver Disease, जानें इसके कारण, इलाज और बचाव के तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik