यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देना चाहते हैं ‘विंटर ब्लू’को मात, तो इन फूड आइटम्स से करें दोस्ती
सर्दियों में होने वाले विंटर ब्लू या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर आपकी मेंटल हेल्थ के साथ-साथ आपकी फिजिकल हेल्थ को भी प्रभावित करता है। सीजनल अफेक्टिव डिसऑ ...और पढ़ें

HighLights
- सर्दियों में सीजनल डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है।
- इस वजह से मूड स्विंग हो सकता है।
- बेरीज, डार्क चॉक्लेट और शकरकंद मूड बेहतर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Seasonal Affective Disorder: सर्दियों का मौसम आ चुका है। कुछ लोगों को यह मौसम काफी सुहाना लगता है, वही कुछ लोगों के लिए यह डिप्रेशन का कारण बन सकता है। किसी मौसम की वजह से होने वाले डिप्रेशन को सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर कहते हैं। यह आमतौर पर सर्दियों और पतझड़ के मौसम में होता है। इस वजह से, आपका मूड खराब हो सकता है या आप बहुत थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इससे लड़ने में, कुछ फूड आइटम्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन फूड आइटम्स को खाने से, आपका मूड बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
कोको
सर्दियों में हॉट चॉक्लेट पीते ही आपको लगता होगा कि आपका मूड अचानक से ही बेहतर हो गया। ऐसा उसमें मौजूद कोको की वजह से होता है। कोको में पॉलीफिनोल पाया जाता है, जो आपका मूड अच्छा बनाने में आपकी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें:
बेरीज
स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरी जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल करने से आप पाएंगे कि आपका मूड पहले से बेहतर हुआ है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये सेरोटोनिन, जो एक हैप्पी हार्मोन है, की मात्रा को बढ़ाता है। जिस वजह से, हम बेहतर और खुश महसूस करने लगते हैं।
(2).jpg)
गाजर
सर्दियां आते ही सबसे पहले हमारा मन करता है गाजर का हल्वा खाने का। यह स्वादिष्ट सब्जी, सीजनल डिप्रेशन को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। इसे खाने से हमारे शरीर में बीटा-केरोटीन की कमी नहीं होती, जिससे मूड बेहतर करने में मदद मिलती है।
खबरें और भी
.jpg)
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां खाना हमारी सेहत के लिए तो फायदेमंद होती ही हैं, साथ ही, ये हमारे मूड के लिए भी काफी लाभदायक होती हैं। इनमें विटामिन-बी पाया जाता है, जो हमारा मूड बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन-बी की कमी की वजह से, मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
.jpg)
शकरकंद
सर्दियों में अक्सर इसे सेक कर खाते हैं या इसकी कोई डिश बनाकर खाते हैं। इसे खाने से शरीर में फाइबर की कमी दूर होती है, जो सीजन डिसऑर्डर की वजह से होने वाले इमोशनल इटिंग को कम करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह काफी देर तक आपके पेट को भरा हुआ रखता है, जिस कारण से खाने की क्रेविंग नहीं होती।
.jpg)
यह भी पढ़ें:
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik