Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Brain Health: तेज करना चाहते हैं दिमाग, तो अपनाएं ये 5 आदतें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 11:02 PM (IST)

    Brain Health उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होती है लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों की याददाश्त कमजोर हो रही है। अगर दिमाग को तेज करने चाहते हैं तो ...और पढ़ें

    Brain Health: दिमाग तेज करने के लिए अपनाएं ये आदतें
    Brain Health: दिमाग तेज करने के लिए अपनाएं ये आदतें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Brain Health: दिमाग को तेज करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। डेली रूटीन में खाने से लेकर खेलकूद तक को शामिल करते हैं, ताकि याददाश्त कमजोर न हो। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर हो सकती है, लेकिन आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही लोगों की याददाश्त कमजोर हो रही है। आप अपने डेली रूटीन में इन आदतों को अपनाकर याददाश्त बढ़ा सकते हैं।

    1.मेडिटेशन करें

    दिमाग को शांत करना चाहते हैं, तो रोजाना मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे मन और मस्तिष्क दोनों शांत रहता है। आप अपने डेली रूटीन में मेडिटेशन को जरूर शामिल करें। दिमाग को तेज करने के लिए आप माइंड गेम भी खेल सकते हैं।

    2. डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करें

    दिमाग को तेज करने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना बहुत जरूरी है। डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट और ओमेग-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स को शामिल कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज आदि दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। साल्मन और टूना मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, जो दिमाग के लिए फायदेमंद है।

    3.भरपूर नींद लें

    दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। इससे दिमाग को आराम मिलता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

    4.नशे से दूर रहें

    नशे के सेवन से दिमाग सही से काम नहीं कर पाता और आप चीजों को भूलने लगते हैं। अगर आप याददाश्त मजबूत करना चाहते हैं, तो नशे से दूरी बनाकर रखें।

    5. टेट्रिस खेल

    टेट्रिस यानी ब्लॉक जोड़ने वाला खेल, अगर आप ये गेम नियमित रूप से खेलते हैं, तो इससे मेमोरी बूस्ट होती है। इसके अलावा आप शतरंज, लूडो, पजल्स जैसे गेम खेल सकते हैं। इससे भी दिमाग तेज हो सकता है।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik