Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Depression: नेचुरल तरीके से चिंता और तनाव को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 07:39 PM (GMT+05:30)

    Depression जानकारों की मानें तो तनाव और अवसाद से पीड़ित व्यक्ति अंधकारमय दुनिया में जीने की कोशिश करने लगता है। वास्तविक दुनिया से उसका नाता टूट जाता ह ...और पढ़ें

    Depression: नेचुरल तरीके से चिंता और तनाव को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
    Depression: नेचुरल तरीके से चिंता और तनाव को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Depression: तनाव एक मानसिक विकार है। यह अवस्था उस समय मस्तिष्क में आती है। जब मन और मस्तिष्क विषम परिस्थिति के बीच सामंजस्य नहीं बिठा पाता है। इससे मानसिक असंतुलन पैदा होता है। आसान शब्दों में कहें तो व्यक्ति विषम परिस्थिति में मानसिक संतुलन को काबू में नहीं रख पाता है। इस स्थिति में व्यक्ति अकेला महसूस करने लगता है। उसके मन में द्व्न्द चलता रहता है कि अब कुछ नहीं बचा है। सबकुछ खत्म हो गया है। जानकारों की मानें तो तनाव और अवसाद से पीड़ित व्यक्ति अंधकारमय दुनिया में जीने की कोशिश करने लगता है। वास्तविक दुनिया से उसका नाता टूट जाता है। वह खुद को गुनाहगार समझ बैठता है। वह अंदर ही अंदर कुंठित रहता है। इस विकार से निकलना आसान नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ता है। साथ ही सोशल एक्टिविटी भी करनी चाहिए। वहीं, डॉक्टर से भी अवश्य मदद लें। इसके अलावा, नेचुरल तरीके से मानसिक विकार को दूर करने के लिए ये आसान टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

    -Mayo Clinic की रिपोर्ट में बताया गया है की तनाव और अवसाद से हार्ट रेट बढ़ जाता है। साथ ही पसीना आना, थकान, कमजोरी महसूस होना, हाइपरवेंटिलेशन यानी सांस तेज चलना, घबराहट आदि समस्या होती है। इसके लिए सबसे पहले खुद को शांत रखें। अगर आप इनमें कोई लक्षण महसूस करते हैं, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। यह आसान नहीं होता है, लेकिन कोशिश करने से अवश्य सफलता मिलती है।

    -तनाव और अवसाद को दूर करने के लिए कैमोमाइल चाय का सेवन करें। इसमें तनाव को दूर करने वाले आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    -योग और ध्यान करें। प्राचीन समय से मानसिक विकार को दूर करने के लिए योग का सहारा लिया जाता रहा है। इसके लिए तनाव को दूर करने के लिए योग और ध्यान जरूर करें।

    -इसके अलावा, सांसों की एक्सरसाइज जरूर करें। जब कभी आप तनावग्रस्त रहते हैं, तो उस समय सांसों से संबंधित एक्सरसाइज जरूर करें।

    -अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। इससे तनाव में आराम मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।