विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Healthy Heart Tips: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

By Pravin KumarEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2022 04:01 PM (IST)

Healthy Heart Tips हृदय में रक्त पंपिंग दर कम होने से दिल की धड़कनें बढ़ जाती है। व्यक्ति को पैरों ...और पढ़ें

Healthy Heart Tips: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
Healthy Heart Tips: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Heart Tips: हृदय शरीर का मुख्य अंग होता है। इसका मुख्य काम रक्त को शुद्ध करना है। साथ ही शरीर के सभी हिस्सों में रक्त को पहुंचाना और ग्रहण करना है। ह्रदय रक्त को पंप करने का कार्य करता है। इस प्रक्रिया के दौरान दिल सिकुड़ता और फैलता है। इस कार्य में बाधा उतपन्न होने से हृदय संबंधी रोग का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, हृदय में रक्त पंपिंग दर कम होने से दिल की धड़कनें बढ़ जाती है। व्यक्ति को पैरों में सूजन, थकान, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, अनियमित प्लस रेट की समस्या होती है। इसके लिए हृदय का स्वस्थ रहना और शरीर में रक्त संचार नियमित रहना जरूरी है। अगर आप भी हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं और स्लो हार्ट पंपिंग को सामान्य रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं

-हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इसके लिए वॉकिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिलिंग आदि एक्सरसाइज करें।

-जंक फूड का सेवन कम करें। साथ ही तली-भुनी चीजों का सेवन भी बिल्कुल न करें। वहीं, रोजाना डाइट में फाइबर रिच फूड को शामिल करें। रक्त संचार के लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड युक्त चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें।

-अगर आपका वजन बढ़ रहा है, या आपको मोटापे की शिकायत है, तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें।

-चीनी, तेल और नमक का अत्यधिक सेवन न करें। खाने में नमक के अधिक सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, शराब और कैफीन का सेवन कम से कम करें।

हृदय को कैसे स्वस्थ रखें

हृदय को स्वस्थ रखने के ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजों का सेवन करें। इसके लिए अखरोट का सेवन करें। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ई, बी 6, कैलोरी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में प्रभावी होते हैं। साथ ही हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।