Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Boiled Egg: क्या आप भी उबले अंडे से करते हैं अपने दिन की शुरुआत, तो इसके फायदे भी जान लें

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 10:55 AM (IST)

    Benefits of Boiled Egg अंडा हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। प्रोटीन का बढ़िया सोर्स होने की वजह से कई लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। ...और पढ़ें

    जानें उबले अंडे के कुछ गजब के फायदे
    जानें उबले अंडे के कुछ गजब के फायदे

    HighLights

    1. अंडा हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
    2. इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत को काफी सारे लाभ पहुंचाते हैं।
    3. आइए जानते हैं उबले अंडे खाने के कुछ फायदे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Boiled Egg: संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। हम सभी ने बचपन में इस लाइन को जरूर सुना होगा। पोषक तत्वों से भरपूर अंडा सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यही वजह है कि इसे पोषण का पावरहाउस माना जाता है। यह विटामिन ए, डी, बी12, राइबोफ्लेविन और सेलेनियम जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है।

    इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। लोग इसे अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। कुछ लोग इसका आमलेट बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ भुर्जी की रूप में खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई लोग उबले अंडे खाना भी बेहद पसंद करते हैं। अगर आप भी बॉयल एग के शौकीन हैं, तो आइए जानते हैं सेहत को इससे होने वाले कुछ फायदों के बारे में-

    आंखों के लिए फायदेमंद

    उबले अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद ये कंपाउंड बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं जैसे मोतियाबिंद आदि के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा उबले अंडे में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी कारगर है।

    दिल को बनाए हेल्दी

    भले ही अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, लेकिन कुछ स्टडी में यह सामने आया है कम मात्रा में साबुत अंडे खाने से ज्यादातर लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ता नहीं है। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व दिल को सेहतमंद बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इतना ही नहीं एक हफ्ते में सात उबले अंडे खाने से कुछ प्रकार के स्ट्रोक से बचाव होता है और हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आप भी तुरई को देखकर बनाते हैं नाक और मुंह, तो जानें इसे डाइट में शामिल करने के 5 फायदे

    वजन नियंत्रित करें

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो उबला अंडा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। दरअसल, उबला अंडा खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होगा, जिससे आप एक्स्ट्रा खाने से बच जाएंगे, जिससे आपको वेट मैनेजमेंट में मदद मिलेगी।

    अच्छे बाल और त्वचा के गुणकारी

    उबले अंडे में भारी मात्रा में प्रोटीन और विभिन्न विटामिन पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालोंको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद बायोटिन मजबूत और स्वस्थ बालों और नाखूनों को बनाए रखने के साथ ही त्वचा की बनावट में सुधार और बालों के विकास में भी मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटेशियम त्वचा को मुहांसों, दाग-धब्बों और टैनिंग से निजात दिलाने में मदद करता है।

    ब्रेन हेल्थ के लिए लाभकारी

    अंडे में कोलीन नामक जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है, जो आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य और मेमोरी के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। अंडे की जर्दी पोषण का एक अच्छा स्रोत है, जो ब्रेन सेल्स के बीच कम्युनिकेशन और मेमोरी से जुड़ी कार्यों को बढ़ाने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें- बच्चों को जल्दी अपना शिकार बनाता है डेंगू, इन सेफ्टी टिप्स की मदद से रखें उन्हें सुरक्षित

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik