Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पोषण का भंडार हैं कद्दू के बीज, जानेंगे इसके 9 फायदे, तो आप भी तुरंत कर लेंगे इन्हें डाइट में शामिल

    Updated: Tue, 13 May 2025 10:35 AM (IST)

    कद्दू के बीज भले ही दिखने में छोटे होते हैं लेकिन इनके फायदे (Pumpkin Seeds Benefits) काफी बड़े हैं। अगर आप रोज सिर्फ एक चम्मच कद्दू के बीज खाना शुरू ...और पढ़ें

    Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीजों में छिपा है सेहत का खजाना! (Picture Courtesy: Freepik)
    Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीजों में छिपा है सेहत का खजाना! (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. कद्दू के बीज कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं
    2. इन्हें खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं
    3. कद्दू के बीज हार्ट हेल्थ और डायबिटीज से बचाव में भी फायदेमंद हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pumpkin Seeds Benefits: हेल्दी रहने के लिए कुछ सीड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना जरूरी है। इन्हीं सीड्स में कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) भी शामिल हैं। पंपकिन सीड्स पोषण का भंडार माने जाते हैं, क्योंकि इनमें कई विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

    इसलिए अगर आप रोज सिर्फ एक चम्मच कद्दू के बीज खाना शुरू कर देंगे, तो आपकी सेहत को काफी फायदा (Pumpkin Seeds Health Benefits) मिल सकता है। आइए जानें रोज कद्दू के बीज खाने के फायदे (Pumpkin Seeds Benefits Daily)।

    कद्दू के बीज खाने के फायदे (Benefits Of Eating Pumpkin Seeds)

    पोषक तत्वों से भरपूर

    कद्दू के बीज में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इन्हें खाने से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और बीमारियों से बचाव में मिलती है।

    दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

    कद्दू के बीज ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मददगार होते हैं। इनमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। साथ ही, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसलिए कद्दू के बीज खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: आपकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा सकते हैं कद्दू के बीज, 6 तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

    इम्युनिटी बढ़ाए

    कद्दू के बीज जिंक का अच्छा सोर्स हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए काफी जरूरी है। इसलिए कद्दू के बीज खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और इन्फेक्शन से भी बचाव होता है।

    पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

    कद्दू के बीज पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को सुधारता है और कब्ज की समस्या भी राहत दिलाता है।

    डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

    कद्दू के बीज डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं। इनमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और साथ ही यह इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ाता है। इसलिए इन्हें खाने से डायबिटीज का रिस्क काफी कम होता है।

    स्ट्रेस और अच्छी नींद में मददगार

    कद्दू बॉडी में सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज करने में मदद करता है, जो एक हैप्पी हार्मोन है। इससे मूड अच्छा होता है, स्ट्रेस कम होता है और नींद भी बेहतर आती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम भी अच्छी नींद लेने में मदद करता है।

    हड्डियों को मजबूत बनाए

    कद्दू के बीज में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं। इसलिए इन बीजों को खाने से हड्डियां जल्दी कमजोर नहीं होतीं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है

    स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

    कद्दू के बीज स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें जिंक और विटामिन-ई होता है, जो हेल्दी स्किन के लिए बेहद जरूरी हैं। साथ ही, ये बालों को भी मजबूत बनाते हैं।

    वजन घटाने में सहायक

    कद्दू के बीजों में प्रोटीन और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे भूख कंट्रोल होती है और ओवर ईटिंग कम होती है, जो वडन कम करने के लिए काफी जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: महिलाओं को डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए 5 बीज, हड्डियां बनती हैं मजबूत और बीपी भी रहता है कंट्रोल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।