विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या धूप में रखा पानी पीने से सच में मिलता है विटामिन-D? डॉक्टर ने बताई इस दावे की सच्चाई

Published: Mon, 23 Feb 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दावे को डॉक्टर बृजपाल त्यागी ने खारिज किया है, जिसमें कहा गया है कि धूप में रखा पानी पीने से विटामिन-डी मिलता है।

धूप में रखा पानी पीना शरीर में बढ़ाएगा विटामिन-D? (Image Source: Freepik)

धूप में रखा पानी पीना शरीर में बढ़ाएगा विटामिन-D? (Image Source: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अजीबोगरीब दावा कर रही है। उसका कहना है कि एक कांच की बोतल में पानी भरें, उसमें थोड़ी जगह खाली छोड़ दें और उसे दिनभर के लिए धूप में रख दें। महिला के अनुसार, इस धूप में रखे पानी को पीने से आपके शरीर में 'विटामिन डी' की कमी पूरी हो जाएगी।

सवाल है- क्या वाकई ऐसा होता है? आइए डॉ. बृजपाल त्यागी से जानते हैं कि इस वायरल दावे पर विज्ञान क्या कहता है।

Vitamin D in Sun Water

(Image Source: Freepik)

डॉक्टर बाले- पूरी तरह गलत है यह दावा

डॉ. बृजपाल त्यागी के अनुसार, धूप में पानी रखकर उसे पीने से विटामिन डी मिलने की बात पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। यह वैज्ञानिक रूप से बिल्कुल भी प्रमाणित नहीं है। डॉक्टर स्पष्ट चेतावनी देते हैं कि लोगों को इस तरह के गलत प्रयोग बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

शरीर में कैसे बनता है विटामिन डी?

डॉक्टर ने समझाया कि शरीर में विटामिन डी बनने की एक पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया होती है। पानी पीने से इसका कोई लेना-देना नहीं है। असली प्रक्रिया कुछ इस तरह काम करती है:

  • धूप का सीधा संपर्क: जब आप अपने शरीर की कम से कम आधी त्वचा को सीधे धूप के संपर्क में लाते हैं, तो सूरज से अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी त्वचा पर पड़ती हैं।
  • त्वचा में रिएक्शन: ये किरणें त्वचा में मौजूद रसायन 'डीहाइड्रोकोले कैल्सिफेरोल' के साथ रिएक्शन करती हैं।
  • विटामिन डी3 का निर्माण: इस रिएक्शन के बाद शरीर में 'विटामिन डी3' बनता है।

शरीर में कैसे काम करता है यह विटामिन?

त्वचा में विटामिन डी3 बनने के बाद यह सीधा आपके लिवर में जाता है और वहां जाकर एक्टिवेट होता है। इसके बाद यह हड्डियों से जुड़ता है, जिससे आपकी बोन हेल्थ बेहतर होती है और यह 'ऑस्टियोपोरोसिस' जैसी हड्डियों की गंभीर बीमारी में भी मदद करता है।

धूप से विटामिन डी लेने का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर के मुताबिक, अगर आप कपड़े पहनकर धूप में बैठते हैं, तो आपको विटामिन डी नहीं मिलेगा। कपड़े सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों को आपकी त्वचा तक जाने से रोक देते हैं। इसलिए, सूरज की किरणों का त्वचा से सीधा संपर्क होना बहुत जरूरी है।

आपने अक्सर देखा होगा कि विदेशी लोग समुद्र के किनारे लेटकर धूप सेंकते हैं। वे ऐसा टैनिंग के साथ-साथ सीधे अपनी त्वचा पर विटामिन डी और अल्ट्रावायलेट किरणें प्राप्त करने के लिए ही करते हैं।

धूप में रखे पानी से विटामिन डी मिलने का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से गलत है। अगर आप सच में विटामिन डी पाना चाहते हैं, तो दिन में कम से कम आधा घंटा अपने शरीर के आधे हिस्से को बिना कपड़ों के सीधे धूप दिखाएं या फिर, जरूरत पड़ने पर विटामिन डी का सप्लीमेंट लें।

यह भी पढ़ें- बिना डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं Vitamin-D, तो हो जाएं सतर्क, किडनी फेलियर का बढ़ सकता है खतरा

यह भी पढ़ें- कोलन कैंसर से बचना है, तो अपने Vitamin-D लेवल पर दें खास ध्यान... आखिर ऐसा क्यों कह रहे डॉक्टर