Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes के मरीजों को नहीं पीना चाहिए इन 3 फलों का जूस, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 12:04 PM (IST)

    डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं इससे आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है। हेल्दी डाइट म ...और पढ़ें

    डायबिटीज के मरीजों को गलती से भी नहीं पीना चाहिए इन फलों का जूस (Picture Courtesy: Freepik)
    डायबिटीज के मरीजों को गलती से भी नहीं पीना चाहिए इन फलों का जूस (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. डायबिटीज के मरीजों को खाने-पीने पर खास ध्यान देना चाहिए।
    2. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए हेल्दी खाना जरूरी है।
    3. डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का जूस नहीं पीना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।  Diabetic Health Tips: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ फल ऐसे हैं, जिन्हें साबुत खाना फायदेमंद होता है, लेकिन उनका जूस (Fruit Juices To Avoid For Diabetics) शुगर बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इस बात का खास ख्याल (Diabetes Diet Precautions) रखना चाहिए। क्या सभी फलों का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक होता है? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

    डायबिटीज के मरीजों को किन फलों का जूस पीना चाहिए और किनका नहीं, इसके बारे में डॉ. शिल्पा अरोड़ा, न्यूट्रिशनिस्ट ने एक वीडियो शेयर करके बताया।

    क्यों कुछ फलों का जूस पीने से ब्लड शुगर बढ़ता है?

    • फाइबर की कमी- जब हम फल खाते हैं, तो फाइबर हमारे शरीर को धीरे-धीरे ग्लूकोज एब्जॉर्ब करने में मदद करता है, लेकिन जब हम जूस निकालते हैं, तो फाइबर हट जाता है। इससे ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ता है।
    • शुगर ज्यादा होती है- कई फलों में नेचुरल शुगर ज्यादा मात्रा में होती है। जब हम जूस पीते हैं, तो हम एक साथ बहुत सारी शुगर का सेवन कर लेते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक बढ़ जाता है

    यह भी पढ़ें: नहीं चाहते आस-पास भी फटके Diabetes, तो आज से ही अपना लें ये 6 हेल्दी आदतें

    किन फलों का जूस डायबिटीज के मरीजों को नहीं पीना चाहिए?

    हालांकि, सभी फलों में शुगर होती है, लेकिन कुछ फलों में इसकी मात्रा ज्यादा होती है। डायबिटीज के मरीजों को इन फलों का जूस पीने से बचना चाहिए-

    • अनानास- अनानास में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी हाई होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए इसे साबुत खाना फायदेमंद है। इसका जूस न निकालें।
    • संतरा- संतरे का जूस कई लोग सुबह के समय पीना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि संतरा साबुत खाने से उसके फाइबर भी शरीर में जाते हैं, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए इसका जूस निकालकर न पिएं, नहीं तो, शुगर बढ़ सकता है।
    • सेब- सेब सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन इसे साबुत खाना ही सेहत के लिए लाभदायक है। इसका जूस निकालकर पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
    • अंगूर- अंगूर में भी शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। हालांकि, अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में साबुत खाना चाहिए, लेकिन इसका जूस बिल्कुल नहीं निकालना चाहिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Arora (@dr.shilpaarora)

    किन चीजों का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छे होते हैं?

    • अदरक- अदरक का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका जूस पीने से शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है।
    • हल्दी और लौकी- हल्दी और लौकी दोनों ही डाइयबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका जूस पीने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता और पाचन भी दुरुस्त रहता है।
    • खीरा- खीरा, पुदीना और कढ़ी पत्ते का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इनका जूस पीने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है और सेहत को फायदा भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें: क्या केला खा सकते हैं डायबिटीज के मरीज? जानें ब्लड शुगर लेवल पर कैसा पड़ता है असर