Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोजाना सि‍र्फ 10 म‍िनट चलाएंगे साइक‍िल तो टनाटन हो जाएगी सेहत, म‍िलेंगे 7 बड़े फायदे

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 08:44 AM (IST)

    हमारी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने रूटीन में किसी न किसी फिजिकल एक्टिविटी क ...और पढ़ें

    साइक‍िल चलाने से सेहत को म‍िलेंगे कई बड़े फायदे। (Image Credit- Freepik)
    साइक‍िल चलाने से सेहत को म‍िलेंगे कई बड़े फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. साइकिल चलाना एक तरह को एरोबिक एक्सरसाइज है।
    2. इससे हमारा हार्ट सेहतमंद रहता है।
    3. ये वेट लॉस में भी मददगार है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। बचपन में ज्‍यादातर बच्‍चे साइक‍िल चलाते हैं। हालांक‍ि बड़े हाेने पर ये आदत छूट ही जाती है। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग इतने व्‍यस्‍त हो चुके हैं क‍ि उन्‍हें साइक‍िल चलाने की फुर्सत ही नहीं रहती है। लोग बाइक‍, स्‍कूटी या कार ही चलाते हैं। ऐसे में वे कई बीमारि‍यों का श‍िकार हो जाते हैं। कहा जाता है क‍ि सेहतमंद रहना है तो रोजाना सुबह वॉक, जॉग‍िंग या साइक‍िल जरूर चलाना चाहि‍ए।

    एक बार आप फिर से आप साइकिल चलाना शुरू कर दीजिए। हालांक‍ि आपको बस 10 म‍िनट का टाइम देना होगा। एक सप्ताह के अंदर ही आपको अपनी सेहत में कई बदलाव देखने को म‍िलेंगे। आज हम आपको रोजाना 10 म‍िनट साइ‍क‍िल चलाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

    हार्ट को रखे हेल्‍दी

    साइकिल चलाने से द‍िल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है।

    वेट लॉस में फायदेमंद

    अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको साइक‍िल जरूर चलाना चाह‍िए। आप रोजाना 10 मिनट की साइकिलिंग करें। ये भी कारगर हो सकती है। इससे कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

    स्‍ट्रेस दूर करे

    साइकिल चलाने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। ये तनाव और चिंता को कम करने में कारगर हो सकता है। दरअसल, सुबह की ताजी हवा में साइकिलिंग करने से मानसिक शांति मिलती है। आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं।

    खबरें और भी

    फेफड़ों की क्षमता बढ़ाए

    जब आप साइकिलिंग करते हैं तो आपकी सांस लेने की क्षमता भी बढ़ती है। यह फेफड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन लेने और शरीर में सही तरीके से पहुंचाने में मदद करता है।

    इम्युनि‍टी बूस्‍ट करे

    अगर आप रोजाना साइक‍िल चलाते हैं तो इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। यह सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।

    पर्यावरण के लिए भी जरूरी

    आपको बता दें क‍ि साइकिल चलाने से प्रदूषण का स्‍तर भी कम होता है। अगर छोटी दूरी के लिए साइकिल से जाया जाए तो यह पर्यावरण संरक्षण में मदद कर सकता है।

    स्‍लीप क्‍वाल‍िटी भी सुधारे

    अगर आप अन‍िद्रा की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो आपको रोज साइकिलिंग करना चाह‍िए। इससे नींद की क्‍वाल‍िटी बेहतर होती है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में गुणों की खान है तरबूज, रोजाना खाएंगे तो मिलेंगे 5 बड़े फायदे; ऐसे करें डाइट में शाम‍िल

    यह भी पढ़ें: Summer Diet: गर्मियों में भरपूर खाएं तरबूज लेकिन फायदे के साथ नुकसान भी जान लें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।