Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बहुत ज्यादा Green Tea का भी सेवन सेहत के लिए नहीं है अच्छा, जान लीजिए इसके नुकसान

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 03:45 PM (IST)

    ग्रीन टी पीने के यूं तो कई फायदे हैं लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। अगर ग्रीन टी आपको फायदा पहुंचाती है तो इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम ग्रीन टी ...और पढ़ें

    ग्रीन टी में हमेशा पानी की मात्रा अधिक रखनी चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    ग्रीन टी में हमेशा पानी की मात्रा अधिक रखनी चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Side Effects of Green Tea : बहुत ज्यादा अगर आप भी Green Tea पीते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ग्रीन टी कितनी मात्रा में पीनी चाहिए। कई बार बहुत ज्यादा ग्रीन टी का सेवन आपको मुश्किल में डाल सकता है। आज हम बहुत ज्यादा ग्रीन टी से होने वाले नुकसान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

    1- स्किन एलर्जी की प्रॉब्लम  

    बहुत ज्यादा ग्रीन टी पहना आपको स्किन एलर्जी कर सकता है। चूंकि ग्रीन टी में जो तत्व डाले जाते हैं कई बार वह स्किन को सूट नहीं करते। अगर आप रेगुलर मोड पर ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो यह आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसका सेवन सोच समझकर ही करना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें : सरसों और जैतून के तेल में कौनसा तेल है फायदेमंद, जानिए दिल और दिमाग के लिए कौन सा Oil है बेस्ट

    2- डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी

    ग्रीन टी का अधिक सेवन पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे कि एसिडिटी, गैस और पेट दर्द। इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि इसका ज्यादा सेवन आपके पेट के लिए लाभकारी नहीं होता।   

    3- विटामिन बी की कमी

    ग्रीन टी में कैटेचिन होता है, जो विटामिन बी के अवशोषण को कम कर सकता है। वहीं इसके अलावा बता दें कि ग्रीन टी में पॉलीफेनोल होता है, जो आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है।

    खबरें और भी

    4- बढ़ सकती हैं दांतों की समस्याएं

    ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो दांतों को खराब कर सकता है और दांतों की समस्याएं पैदा कर सकता है। ग्रीन टी का अधिक सेवन हृदय समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे कि उच्च रक्तचाप और हृदय रोग। वहीं ग्रीन टी का अधिक सेवन नींद की समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे कि अनिद्रा और नींद की कमी।

    इन नुकसानों से बचने के लिए कुछ सुझाव 

    - ग्रीन टी का सेवन मध्यम मात्रा में करें लगभग 2 कप प्रतिदिन

    - ग्रीन टी के साथ दूध और चीनी का सेवन कम करें।

    - ग्रीन टी के साथ पानी का सेवन अधिक करें।

    - यदि आप ग्रीन टी के सेवन से कोई समस्या महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें : दिनभर में बस इतनी पीनी चाहिए चाय, अगर पढ़ लिए नुकसान तो आज ही कर लेंगे तौबा