Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coconut Water vs Sugarcane Juice: गर्मियों में शरीर को कौन रखता है हाइड्रेटेड? यहां म‍िलेगा सही जवाब

    Updated: Mon, 05 May 2025 01:29 PM (IST)

    गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। इसके ल‍िए हर कोई ऐसी चीजों का सेवन करना चाहता है जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो। इससे शर ...और पढ़ें

    गर्मियों में क‍िसे पीना ज्‍यादा फायदेमंद होता है। (Image Credit- Freepik)
    गर्मियों में क‍िसे पीना ज्‍यादा फायदेमंद होता है। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मी में शरीर को जरूरी पोषक तत्‍व म‍िलने चाह‍िए।
    2. इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है।
    3. गर्मियों में ज्यादातर लोग गन्ने का जूस पीते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इन द‍िनाें हमें खानपान पर खास ध्‍यान देना पड़ता है। जरा सी भी लापरवाही बरती जाए तो इससे हमारी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है। इस कारण लोग ठंडी चीजों का सेवन ज्‍यादा करते हैं। ठंडी चीजों का मतलब है हरी सब्‍ज‍ि‍यां और रसीले फल ज‍िनमें पानी की मात्रा ज्‍यादा पाई जाती है। इन्‍हें अगर डाइट में शाम‍िल क‍िया जाए तो ये गर्मियों में हमारी बॉडी को हाइड्रेटेड रखती हैं।

    गर्मियों में बॉडी को ठंडा रखने के ल‍िए जूस भी अहम भूम‍िका न‍िभाता है। इस दौरान ज्‍यादातर लोग मौसमी, संतरा या गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। नार‍ियल पानी की ड‍िमांड भी खूब बढ़ जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने के साथ इम्युनिटी बढ़ाते हैं। पाचन दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। साथ ही हमारे शरीर को ड‍िहाइड्रेशन से बचाते हैं। हालांक‍ि गर्मियों में नार‍ियल का पानी और गन्‍ने के जूस को लेकर लोग दुव‍िधा में रहते हैं।

    वे सोचते हैं क‍ि‍ क‍िसे पीना ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि गर्मियों में नार‍ियल पानी या गन्‍ने का जूस, दोनों में से क्‍या ज्‍यादा लाभकारी है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    नारियल पानी

    नारियल पानी को ‘नेचर का एनर्जी ड्रिंक’ भी कहा जाता है। यह हल्का, मीठा और ठंडा ड्र‍िंक होता है। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जैसे कि पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम। ये सभी हमारी बॉडी में पानी की कमी को पूरा करते हैं। इसके अलावा, नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। यह आपको ब‍िना क‍िसी म‍िलावट के म‍िलती है। अगर आप डेली नार‍ियल का पानी पीते हैं ताे इससे पेट को ठंडक म‍िलती है। हमारा डाइजेशन भी बेहतर होता है। साथ ही ये हमारी त्‍वचा को भी ग्‍लोइंग बनाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इन 6 कारणों से हर घर में होना चाहिए Snake Plant, सेहत और सुंदरता दोनाें का रखता है ख्‍याल

    गन्ने का जूस

    गन्ने का जूस भी गर्मियों में खूब पि‍या जाता है। यह मीठा, ठंडा और ताजगी से भरपूर होता है। इसमें नेचुरल शुगर (सुक्रोज) की अच्‍छी मात्रा होती है। इसे पीने से तुरंत ऊर्जा म‍िलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इससे थकान दूर होती है। यह लि‍वर को डिटॉक्स करने का बेहतरीन जर‍िया भी होता है।

    हाइड्रेशन के लिहाज से कौन बेहतर?

    • हाइड्रेशन की बात करें तो नारियल पानी गन्ने के जूस से ज्‍यादा असरदार माना जाता है। इसका कारण यह है कि नारियल पानी हल्का होता है और इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बेहतर होता है। ये गर्मी में शरीर को तरोताजा रखता है।
    • गन्ने का जूस एनर्जी देने में कारगर है। अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं या दिनभर बाहर रहे हैं तो गन्ने का जूस आपको जरूर पीना चाह‍िए।

    यह भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट चबाना शुरू कर दें नीम के पत्‍ते, म‍िलेंगे 7 बड़े फायदे; चकाचक रहेगी सेहत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।