Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाय-कॉफी लिए बिना फ्रेश होने नहीं जा पाते आप? एक्सपर्ट ने बताया- किस समस्या का है संकेत

    Updated: Thu, 11 Dec 2025 10:56 AM (GMT+05:30)

    क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो मानते हैं कि एक कप गर्म कॉफी या चाय के बिना उनका पेट साफ नहीं हो सकता? क्या आपको वॉशरूम जाने के लिए कैफीन का 'प् ...और पढ़ें

    आपको भी पेट साफ करने के लिए पड़ती है चाय-कॉफी की जरूरत? (Image Source: AI-Generated)

    आपको भी पेट साफ करने के लिए पड़ती है चाय-कॉफी की जरूरत? (Image Source: AI-Generated) 


    HighLights

    1. चाय-कॉफी के बिना फ्रेश न हो पाना है समस्या

    2. आंतों की मांसपेशियां हो सकती हैं कमजोर

    3. पानी की कमी और डिहाइड्रेशन का खतरा

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप उन लोगों में से हैं जिनका दिन तब तक शुरू नहीं होता जब तक कि उन्हें चाय या कॉफी न मिल जाए? क्या आपको लगता है कि वॉशरूम जाने के लिए कैफीन का सहारा लेना जरूरी है? अगर हां, तो न्यूट्रिशनिस्ट हीना त्रिवेदी के मुताबिक यह आदत 'क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन' का संकेत हो सकती है। यह सुनने में नॉर्मल लग सकता है, लेकिन यह कंडीशन आपके पाचन तंत्र के लिए खतरे की घंटी है। आइए जानते हैं कि यह आदत आपके शरीर पर क्या असर डालती है।

    Cant Poop Without Coffee or Tea

    (Image Source: AI-Generated) 

    शरीर के संकेतों की अनदेखी

    अगर आप लम्बे समय तक शौच के लिए चाय या कॉफी पर निर्भर रहते हैं, तो समय के साथ आपकी आंतों की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि आपका शरीर अपने प्राकृतिक संकेतों को पहचानना बंद कर देता है। यानी, आपको बिना कॉफी के यह महसूस ही नहीं होगा कि आपको वॉशरूम जाना है।

    पानी की कमी और डिहाइड्रेशन का खतरा

    रात भर सोने के बाद हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में, अगर आप दिन की शुरुआत सीधे कॉफी से करते हैं, तो यह डिहाइड्रेशन को और बढ़ा सकता है। दरअसल, कॉफी में एक 'ऑस्मोटिक लैक्सेटिव' इफेक्ट होता है, जो शरीर के अन्य हिस्सों से पानी खींचकर आंतों में ले आता है। भले ही इससे आपको तुरंत राहत मिल जाए, लेकिन यह शरीर के बाकी हिस्सों को डिहाइड्रेट कर देता है। इसके कारण मल सख्त हो सकता है और कब्ज की समस्या और भी बदतर हो सकती है।

    गंभीर हैं इस आदत के नुकसान

    अगर आप अचानक कॉफी पीना छोड़ दें, तो हो सकता है कि आपका पेट साफ ही न हो या आपको बहुत सख्त मल की समस्या हो जाए। इसके अलावा, अगर आपको अल्सर या क्रॉनिक गैस्ट्राइटिस (पेट की सूजन) की समस्या है, तो सुबह की कॉफी से बचना आपके लिए बेहद जरूरी है।

    समस्या का सही समाधान क्या है?

    चाय और कॉफी केवल अस्थायी राहत दे सकते हैं, लेकिन अपनी पाचन सेहत को सुधारने के लिए आपको जड़ से इलाज करना होगा। अगर आप इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो इन उपायों को अपनाएं:

    खबरें और भी

    • खान-पान में बदलाव: अपने भोजन में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। इसके लिए साबुत अनाज, फल, सब्जियां और फलियां खाएं। एक दिन में लगभग 25 से 30 ग्राम फाइबर लेने का लक्ष्य रखें।
    • भरपूर पानी पिएं: दिन भर में खूब पानी पिएं। कोशिश करें कि आप दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

    याद रखें, चाय-कॉफी का सहारा छोड़कर अपने शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाना ही लंबे समय के लिए फायदेमंद है।

    यह भी पढ़ें- कब्ज को कहें गुडबाय! डाइट में इन 5 फूड्स को जगह देने से फ्रेश होने में नहीं होगी परेशानी

    यह भी पढ़ें- क्या आपको भी खाना खाते ही महसूस होती है टॉयलेट जाने की जरूरत? डॉक्टर ने बताया कारण और समाधान