Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या बादाम भी बढ़ा सकता है वजन? जान लें इसे खाने का सही तरीका, फायदे ग‍िनते रह जाएंगे आप

    Updated: Mon, 26 May 2025 08:40 AM (GMT+05:30)

    सेहतमंद रहने के लिए बादाम एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है जिसमें कैल्शियम विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। कई लोग इसे गलत तरीके से ...और पढ़ें

    बादाम खाने का सही तरीका क्‍या है? (Image Credit- Freepik)
    बादाम खाने का सही तरीका क्‍या है? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बादाम में पोषक तत्‍वों का खजाना होता है।
    2. इसे खाने से शरीर को कई फायदे म‍िलते ह‍ैं।
    3. इसे खाने का सही तरीका मालूम होना चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। सेहतमंद रहने के ल‍िए लाेग हेल्‍दी डाइट लेते हैं। मौसमी फलों से लेकर हरी सब्‍ज‍ियों तक को डाइट में शाम‍िल करते हैं। इससे जहां शरीर को जरूरी पोषण म‍िलता है, वहीं ये आपको हाइड्रेट भी रखते हैं। गर्मियों में तो इनका जरूर सेवन करना चाह‍िए। ये आपको सेहतमंद रखने में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं। वैसे कई लोग ड्राई फ्रूट्स भी खाते हैं। अगर आप रोजाना सूखे मेवाें का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को जबरदस्‍त फायदा पहुंचाते हैं। उन्‍हीं में से एक बादाम है।

    बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है ज‍िसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। बादाम में कैल्शियम, विटामिन ई, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्‍व भरपूर मात्रा में पाए जाते ह‍ैं। इसकी गिनती सबसे ज्यादा हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में की जाती है। बादाम को लोग कई तरह से खाते हैं। अक्‍सर कई लोग इसी दुव‍िधा बादाम को गलत तरीके से खाने लगते हैं। इससे फायदे के बजाय नुकसान करने लगता है। आपका वजन भी बढ़ सकता है।

    बादाम खाने के सही तरीके को लेकर लोग हमेशा कन्‍फ्यूज रहते हैं। तो आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। जी हां, हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आपको बादाम का सेवन क‍िस तरह करना चाह‍िए ताक‍ि आपके शरीर को पूरा फायदा भी म‍िले और आपका वजन भी न बढ़े। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    कुछ सावधान‍ियां बरतें

    आपको बता दें क‍ि बादाम में ओमेगा 6 और ओमेगा 9 की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इनमें ओमेगा 9 की मात्रा सबसे ज्‍यादा होती है। ये कोलेस्‍ट्राॅल लेवल को संतुल‍ित रखती है। साथ ही आपके पूरे शरीर को जबरदस्‍त फायदे भी पहुंचाती है। हालांक‍ि इसे खाते समय आपको कुछ सावधान‍ियां बरतनी पड़ती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में ज्‍यादा चक्‍कर आने के पीछे क्‍या हैं कारण? इन 5 तरीकों से खुद काे रखें सेफ

    इस तरह न खाएं बादाम

    आपने कई लोगों को देखा होगा क‍ि वे बादाम काे तेल या घी में भूनकर खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसे क‍िसी मीठे के साथ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें क‍ि इससे आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आप इसे ड्राई रोस्‍ट करके खा सकते हैं।

    बादाम खाने का सही तरीका

    बादाम को रात भर के ल‍िए पानी में भ‍िगो दें। सुबह खाली पेट भीगा हुआ बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है। ध्‍यान रहे क‍ि आप इसका छ‍िलका उतारकर ही खाएं। दरअसल, बादाम को भिगोकर खाने से इसका स्‍वाद भी बढ़ जाता है। वहीं इसमें मौजूद पोषक तत्‍व हमारे शरीर को अच्छी तरह से मिलते हैं।

    भीगे हुए बादाम खाने के फायदे

    • हार्ट को रखे हेल्‍दी
    • तेजी से वजन कम करे।
    • याददाश्‍त तेज करे।
    • डाइजेशन सुधारे।
    • स्‍क‍िन को बनाए चमकदार।
    • बालों को रखे हेल्‍दी।
    • ब्‍लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल।

    यह भी पढ़ें: Covid-19 से करना है बचाव, तो डाइट में शाम‍िल करें ये 5 फूड्स; मजबूत बनी रहेगी Immunity

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।