Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Blood Cancer Symptoms: ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 10:39 AM (IST)

    Blood Cancer Symptoms आमतौर पर तंबाकू शराब गुटखा आदि को कैंसर होने का कारण माना जाता है। हालांकि कैंसर कई प्रकार के होते हैं और इनके लक्षण भी अलग-अलग ...और पढ़ें

    Blood Cancer Symptoms: ब्लड कैंसर के ये हैं लक्षण
    Blood Cancer Symptoms: ब्लड कैंसर के ये हैं लक्षण

    HighLights

    1. कैंसर कई प्रकार के होते हैं, साथ ही इनके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं।
    2. ब्लड कैंसर को हेमेटोलॉजिक मैलिग्नेंसी के रूप में भी जाना जाता है।
    3. अचानक वजन घटना ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Blood Cancer Symptoms: हम सभी जानते हैं कि कैंसर कितनी घातक बीमारी है। इसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। दुनियाभर में लोगों की मौत का दूसरा प्रमुख कारण कैंसर है। कैंसर तब होता है, जब शरीर में कोशिकाएं असमान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। कैंसर कई प्रकार के होते हैं, साथ ही इनके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। आज हम आपको ब्लड कैंसर के लक्षणों के बारे में बताएंगे। इस कैंसर को हेमेटोलॉजिक मैलिग्नेंसी के रूप में भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं, ब्लड कैंसर के लक्षण क्या हैं।

    लगातार थकान महसूस होना

    कई बार ठीक तरह से खाना न खाने के कारण या शरीर में पानी की कमी के कारण भी थकान महसूस होती है, लेकिन अगर लगातार आप थकान महसूस करते हैं, तो यह ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता है। शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया की भी समस्या होती है।

    अचानक वजन घटना

    जब शरीर में कैंसर कोशिकाएं बढ़ती हैं, तो मेटाबॉलिज्म में बदलाव आता है, जिससे अचानक वजन घटने लगता है। यह ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक है।

    यह भी पढ़ें: Foods For Sinus Relief: साइनस इन्फेक्शन से पाना चाहते हैं राहत, तो डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स

    बार-बार इन्फेक्शन होना

    अगर आप लगातार किसी न किसी इन्फेक्शन के शिकार होते रहते हैं, तो डॉक्टर से जरूर परामर्श लें। ब्लड कैंसर होने पर शरीर में डब्ल्यूबीसी की कमी होने लगती है, जिससे मरीज बार-बार इन्फेक्शन के शिकार होते हैं।

    लिम्फ नोड्स में सूजन

    लिम्फ नोड्स में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। अक्सर लोग इस सूजन को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर आप गर्दन या अंडरआर्म्स आदि क्षेत्रों में दर्द महसूस करते हैं, तो फौरन अपना चेकअप करवाएं।

    खबरें और भी

    हड्डियों में दर्द

    मरीज को लगातार पीठ दर्द या पसलियों में दर्द हो सकता है। ये ब्लड कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। अगर आप भी लगातार इस दर्द से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

    आसानी से चोट लगना और रक्तस्राव

    मामूली चोट लगने के बाद भी लंबे समय तक ब्लीडिंग होती है, तो यह संकेत ब्लड कैंसर से जुड़ा हो सकता है। मसूडों से खून आना भी ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता है।

    यह भी पढ़ें:Amla Juice Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट पिएं आंवले का जूस, सेहत को एक नहीं बल्कि मिलेंगे कई फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik