Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ग्लोइंग स्किन से लेकर जोड़ों का दर्द दूर करने तक, नाभि में तेल लगाने से मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 10:00 PM (IST)

    नाभि पर ऑयलिंग यानी तेल लगाने से मानसिक तनाव से राहत मिलती है। चूंकि नाभि से शरीर के तमाम अंगों की नसे जुड़ी हुई होती हैं ऐसे में इस जगह दो बूंद तेल ल ...और पढ़ें

    नाभि पर ऑयलिंग है जरूरी, मिलते हैं लाजवाब फायदे
    नाभि पर ऑयलिंग है जरूरी, मिलते हैं लाजवाब फायदे

    HighLights

    1. नाभि में तेल डालकर मालिश करने का तरीका दादी-नानी के जमाने से जुड़ा है।
    2. नाभि पर नारियल, सरसों या बादाम का तेल लगाने से सेहत को कई फायदे पहुंचते हैं।
    3. यह शरीर का मध्य बिंदू होता है, ऐसे में यहां तेल से मसाज करने से पेट दर्द भी ठीक हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Oiling Navel: नाभि बॉडी का एक खास हिस्सा होता है, जिससे आपके शरीर के सभी अंग जुड़े हुए होते हैं। दादी-नानी के जमाने से इसपर तेल लगाने की बात कही जाती रही है, क्योंकि ऐसा करने से शरीर के कई हिस्सों की हीलिंग में मदद मिलती है। अगर आप भी इसके फायदों से अनजान हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

    जोड़ों के दर्द से मिलती है राहत

    अगर आप भी जोड़ों मे होने वाले दर्द से परेशान रहते हैं, तो कुछ दिन नाभि में सोते समय तेल डालकर देखिए। इससे आपके जोड़ों को चिकनाई मिलेगी और सूजन जैसी दिक्कते भी कम हो जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- वेट लॉस से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, सुबह-सवेरे अंजीर का पानी पीने से मिलते हैं लाजवाब फायदे

    स्ट्रेस कम होता है

    दादी-नानी यूं ही नहीं इसके फायदे गिनाती आई हैं। नाभि में तेल डालने से आपके दिनभर की थकान और स्ट्रेस भी दूर हो सकता है। ये आपके दिमाग को एक मैसेज पहुंचाता है, जिससे आप रिलैक्स महसूस कर पाते हैं।

    त्वचा पर आता है निखार

    अगर रोजाना नाभि पर तेल लगाया जाए, तो इससे त्वचा से जुड़ी तमाम दिक्कतों से राहत तो मिलती ही है, साथ ही चेहरे पर भी एक शानदार ग्लो आ जाता है। बता दें, चूंकि ऑयल में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, ऐसे में नाभि पर इसके इस्तेमाल से त्वचा कोमल और चमकदार बनती है।

    खबरें और भी

    पेट से जुड़ी दिक्कते होती हैं दूर

    अगर आपको भी अक्सर गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो नाभि में तेल लगाने से इसमें आराम मिल सकता है। इसके अलावा इससे पेट दर्द भी दूर हो जाता है। इसके लिए आप सरसों, नारियल या बादाम का तेल भी यूज कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- रोजाना 30 मिनट की वॉक से कितनी कैलोरी होगी बर्न? एक Click पर जानिए अपने वजन के मुताबिक पूरा फिटनेस प्लान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik