Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर आप भी कचरा समझ फेंक देते हैं खरबूजे के बीज, तो एक बार जरूर जान लें इसके फायदे

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 07:57 AM (GMT+05:30)

    खरबूजा गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है जिसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इन्हीं फायदों की वजह से कई लोग इन्हें फेंकने की जगह स्टोर कर लेते ह ...और पढ़ें

    खरबूजे के बीज के फायदे (Picture Credit- Freepik)
    खरबूजे के बीज के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. खरबूजा एक बेहद पौष्टिक फल होता है, जो अक्सर गर्मियों मे मिलता है।
    2. इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, तो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।
    3. इतना ही नहीं इनके बीच भी हेल्थ के लिए काफी गुणकारी होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खरबूजा गर्मियों में खाए जाने वाला एक बेहतरीन और स्वादिष्ट फल है। इस सीजनल फल को लगभग सभी बहुत शौक से खाते है, लेकिन इसके अंदर मौजूद बीज को सभी निकाल फेंकते हैं। इस बीज को सुखा कर इसका कई रूप में सेवन किया जा सकता है। कई लोग इसे सुखाकर स्टोर भी करते हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ नहीं आता कि इन बीजों का इस्तेमाल किस तरह किया जाए और ये इसे फेंक देते हैं।

    हालांकि, खरबूजे के बीज का इस्तेमाल मिठाई के साथ भारतीय कई क्यूजीन में किया जाता है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ खाने की पौष्टिकता भी बढ़ाता है। बीज को तो वैसे भी ढेर सारे न्यूट्रिशन का भंडार माना जाता है। प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत खरबूजे के बीज में फोलेट, थियामिन, नियासिन, विटामिन बी 6, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स जैसे पोषक तत्वों की समुचित मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं खरबूजे के बीज के फायदे-

    यह भी पढ़ें-  Mental Health के लिए बेहद फायदेमंद है एवोकाडो, जानें इसके अन्य बेहतरीन फायदे

    खरबूजे के बीज के फायदे

    • ये बीज पॉली अन सैचुरेटेड और मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो गुड फैट होते हैं और हार्ट के लिए हेल्दी माने जाते हैं।
    • ये HDL(गुड कॉलेस्ट्रॉल) की मात्रा बढ़ाते हैं और LDL(बैड कॉलेस्ट्रॉल) की मात्रा कम करते हैं और इस तरह ये ब्लड कॉलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार लाते हैं।
    • इस बीज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन में सुधार लाता है। ये कब्ज से राहत दिलाता है और संपूर्ण पाचन प्रणाली को मजबूत बनाता है। इस तरह ये हेमोरॉयड से भी राहत दिलाता है।
    • इसमें पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करता है।
    • इसमें पाए जाने वाला जिंक पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।
    • इसमें मौजूद विटामिन मेमोरी बूस्ट करने में मदद करते हैं।
    • इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
    • ये बीज ब्रेन तक ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाने में मदद करती है, जिससे रिलैक्स महसूस होता है और स्ट्रेस कम होता है।
    • यह म्यूकस को दूर करता है और कंजेशन से राहत दिलाता है।
    • इसमें फोलेट मौजूद होने के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है।
    • इस बीज में मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
    • प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा बालों और नाखून के लिए बहुत फायदेमंद है।

    यह भी पढ़ें-  हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी है Healthy Liver, इन 7 फूड्स से करें इसे डिटॉक्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी