Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाएंगे ये फूड्स, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 12:19 PM (IST)

    Foods For Upset Stomach गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। डाइजेशन को ठीक रखने के लिए डाइट पर ध्यान देना ...और पढ़ें

    Foods For Upset Stomach: पाचन को ठीक रखने के लिए खाएं ये फूड्स
    Foods For Upset Stomach: पाचन को ठीक रखने के लिए खाएं ये फूड्स

    HighLights

    1. मूंग दाल की खिचड़ी पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है।
    2. कुछ चाय पेट की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
    3. दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods For Upset Stomach: अच्छी सेहत के लिए पेट का ठीक रहना सबसे जरूरी है। कई बार अनहेल्दी चीजें खाने के कारण गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, पेट फूलने आदि की समस्या होती हैं। एक्सपर्ट्स भी हमेशा उन्हीं चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिससे पाचन स्वस्थ रहता है और पेट की बीमारियों से आप बचे रहेंगे। पाचन तंत्र ठीक रहता है, तो आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। इसके लिए आपको डाइट में कुछ फूड्स शामिल करने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करते हैं।

    मूंग दाल की खिचड़ी

    मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करता है। जो लोग कमजोर पाचन के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, वो अपनी डाइट में मूग दाल से बनी खिचड़ी शामिल कर सकते हैं। यह पचने में आसान होता है, जिससे आपका डाइजेशन ठीक रहता है।

    दही

    दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या को कम करने में मदद करते हैं। दही प्रोबायोटिक होता है, जो पाचन को ठीक रखता है। अगर आप अपच से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दही शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

    यह भी पढ़ें: Healthy Snacks For Diabetics: डायबिटीज के मरीज हैं तो नाश्ते में खाएं ये 6 तरह के फूड्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

    उबले आलू

    कई बार पाचन संबंधी समस्याओं के कारण काफी कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आप उबले आलू का सेवन कर सकते हैं, यह ऊर्जा का समृद्ध स्रोत है। आप इस पर मसाले डालने से बचें। पेट को स्वस्थ रखने के लिए उबले आलू में नमक मिक्स कर इसे खाएं।

    खबरें और भी

    हर्बल टी

    कुछ चाय पेट की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप हर्बल टी पी सकते हैं। यह मतली को कम करने में मदद करता है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप इसके अदरक की चाय, कैमोमाइल टी, पुदीना की चाय या सौंफ़ की चाय भी पी सकते हैं।

    केला

    कई लोगों को केला खाना काफी पसंद होता है। ये पोटैशियम और पेक्टिन से भरपूर होते हैं। हेल्थ एक्पर्ट्स भी दस्त की समस्या में केले खाने की सलाह देते हैं। केले खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पाचन संबंधी समस्या कम होती है।

    यह भी पढ़ें:Dengue Fever: डेंगू में जड़ी-बूटी से कम नहीं हैं ये 5 फल, इन्हें खाने से तेजी से बढ़ेगी प्लेटलेट्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik