Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shilajit Benefits For Women: महिलाओं के लिए वरदान है शिलाजीत, जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 01:40 PM (IST)

    Shilajit Benefits For Women शिलाजीत का इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद में जड़ी-बूटी के तौर पर किया जाता रहा है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर की ...और पढ़ें

    Shilajit Benefits For Women: जानिए शिलाजीत के हैरान करने वाले फायदे
    Shilajit Benefits For Women: जानिए शिलाजीत के हैरान करने वाले फायदे

    HighLights

    1. शिलाजीत के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन, हेमटोक्रिट और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाया जा सकता है।
    2. शिलाजीत तेजी से कैलोरी बर्न करता है।
    3. सेहत के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी शिलाजीत काफी फायदेमंद है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Shilajit Benefits For Women: शिलाजीत को एक जड़ी-बूटी के तौर पर जाना जाता है, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। पिछले 3,000 से अधिक सालों से, इसका उपयोग आयुर्वेद कर रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि शिलाजीत पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह जड़ी-बूटी महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह न केवल यौन स्वास्थ्य बल्कि महिलाओं जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म और जोड़ों में दर्द की परेशानी को कम करता है।

    वजन कम करने में मददगार

    शिलाजीत का इस्तेमाल पुरुष और महिला दोनों ही वजन कम करने के लिए कर सकते हैं। इससे शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह शरीर में फूड को एनर्जी में बदलने का काम करता है। यह वजन को नियंत्रित करने में काफी सहायक है। इससे भूख भी कम लगती है।

    आयरन की कमी को पूरा करे

    महिलाओं में आयरन की कमी और एनीमिया के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं, क्योंकि पीरियड्स के दौरान हर महीने उनमें खून की कमी हो जाती है। एनीमिया के कारण महिलाओं को कमजोरी और थकान से जूझना पड़ता है। शिलाजीत के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन, हेमटोक्रिट और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाया जा सकता है।

    प्रजनन क्षमता में सुधार करे

    महिलाओं में इंफर्टिलिटी एक आम समस्या है। समय पर पीरियड्स न होने से यह दिक्कत बांझपन की ओर ले जाती है। शिलाजीत मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने में मदद करता है। जिससे महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार करता है।

    खबरें और भी

    बालों के लिए है फायदेमंद

    सेहत के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी शिलाजीत काफी फायदेमंद है। हम अक्सर देखते हैं कि कैल्शियम बालों के रोमों को बंद कर देता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या होती है। शिलाजीत में मौजूद मैग्नीशियम बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik