यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Iron Rich Foods: एनीमिया की वजह बन सकती है आयरन की डेफिशिएंसी, इन विंटर फूड्स से करें इसकी कमी दूर
Iron Rich Foods आयरन हमारे शरीर के विकास के लिए बेहद जरूरी है। यह एक मिनरल है जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी होता है। हालांकि कई वजहों से हमारे शरी ...और पढ़ें

HighLights
- आयरन हमारे शरीर के विकास के लिए बेहद जरूरी है।
- हालांकि, इसकी कमी एनीमिया की वजह भी बन सकती है।
- ऐसे में कुछ विंटर फूड्स की मदद से आप इसकी कमी दूर कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Iron Rich Foods: एक स्वस्थ शरीर के लिए इसमें सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। हमारे शरीर में मौजूद अलग-अलग पोषक तत्व कई तरीकों से हमें फायदा पहुंचाते हैं और हमारे विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। आयरन इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे शरीर में बेहद अहम भूमिका निभाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक आयरन एक मिनरल है, जो शरीर के विकास के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए भी आयरन की जरूरत पड़ती है।
हालांकि, इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति हमारी लापरवाही शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह बन जाती है। शरीर में आयरन की कमी एक गंभीर समस्या बन सकती है। इससे खून की कमी यानी एनीमिया भी हो सकता है। ऐसे में अपने शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए सर्दियां एक बढ़िया सीजन है। आप इस मौसम में मिलने वाली इन सब्जियों और फलों से इसकी कमी दूर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट पिएं ये 6 तरह के हेल्दी ड्रिंक्स
पालक
पायल आयरन का एक बेहतरीन सोर्स है। सर्दियों में मौसम बाजार में कई तरह की साग मिलती हैं। पालक इन्हीं में से एक है, जो शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए जानी जाती है। साथ ही यह हमारी आंखों और हड्डियों को स्वस्थ रखता है और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
अनार
लाल दानों से भरपूर अनार भी आयरन का एक बढ़िया स्त्रोत है। यह हमारा हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने का एक बेहतरीन विकल्प है। यह फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है।
खबरें और भी
सेब
डॉक्टर्स हमेशा से ही लोगों को सेब खाने की सलाह देते हैं। यह सेहत के लिए एक बढ़िया और हेल्दी विकल्प है। हालांकि, अगर आप इसके सभी पोषक तत्वों को पाना चाहते हैं, तो इसे छिलके सहित खाना ज्यादा बेहतर होगा।
ब्रोकली
सर्दियों में ब्रोकली खाने के भी कई सारे फायदे मिलते हैं। यह कब्ज और हाई बीपी की समस्या से राहत दिलाने के साथ ही कब्ज से निजात दिलाने में काफी मददगार है। साथ ही यह आयरन से भी भरपूर होती है, जो इसकी कमी दूर करती है।
चुकंदर
लोग अक्सर खून बढ़ाने के लिए चुकंदर को डाइट में शामिल करते हैं। दरअसल, यह आयरन और कैल्शियम समेत कई मिनरल्स के भरपूर होता है, जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें विटामिन सी और प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज का रामबाण इलाज हैं ये पत्तियां, बढ़ा हुआ ब्लड शुगर तेजी से होगा कंट्रोल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik