विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diet For Jaundice: ये फूड्स पीलिया से बचाव करने में करते हैं मदद, आज ही करें डाइट में शामिल

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 28 Jul 2023 06:32 PM (IST)

Diet For Jaundice पीलिया इन दिनों आम बीमारी बनती जा रही है। यह व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो ...और पढ़ें

Diet For Jaundice: पीलिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
Diet For Jaundice: पीलिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

HighLights

  1. पीलिया होने पर आंखें, नाखून और यूरिन पीली हो जाती है।
  2. पीलिया के मरीजों को ऐसे फूड्स खाने की सलाह दी जाती है, जिससे लिवर को आराम मिल सके।
  3. पीलिया से बचने के लिए और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में विटामिन-C से भरपूर फ्रूट्स शामिल करना चाहिए।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diet For Jaundice: पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है। आमतौर पर ब्लड में 1 प्रतिशत बिलुरुबिन होता है, लेकिन अगर इसकी मात्रा 2.5% से अधिक हो जाए तो पीलिया हो जाता है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। हालांकि बच्चों में यह समस्या ज्यादा होती हैं। पीलिया होने से आंखें, नाखून और यूरिन पीली हो जाती है। इसके साथ बुखार, पेट दर्द, जोड़ों का दर्द, थकान आदि होने लगता है। पीलिया के मरीजों को ऐसे फूड्स खाने की सलाह दी जाती है, जिससे लिवर को आराम मिल सके। तो आइए जानते हैं पीलिया से बचाव के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

फ्रूट्स

पीलिया से बचने के लिए और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में विटामिन-C से भरपूर फ्रूट्स शामिल करना चाहिए। इससे आपका लीवर स्वस्थ रहेगा साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजूबत होगा। ये विटामिन-सी से भरपूर फूड्स लीवर को डिटॉक्स करते हैं।

चाय

चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो लीवर की सूजन कम करते हैं इसके साथ ही पीलिया के उपचार में सहायता करते हैं।

साबुत अनाज

साबुज अनाज पीलिया के मरीज को भरपूर ऊर्जा देता है, जिससे इस बीमारी से निपटने में मदद मिलती है। साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन को भी दुरुस्त रखता है जिससे लीवर पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता।

नट्स

नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। जो मस्तिष्क और लीवर को स्वस्थ रखते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, काजू आदि शामिल कर सकते हैं। साथ ही इनमें हेल्दी फैट्स, सेलेनियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से आप कई बीमारियों से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा लीवर को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पीलिया से बचने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं।

पानी

हर किसी को रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और लिवर अच्छी तरह से काम करता है। इसके लिए आप रोजाना कम से कम आठ- दस गिलास पानी जरूर पिएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik