Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fiber Rich Foods: बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो डेली डाइट में शामिल करें ये फाइबर से भरपूर सब्जियां

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 12:07 PM (IST)

    Fiber Rich Foods इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग मोटापे के शिकार होते जा रहे हैं। वजन मेंटेन करने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट फॉल ...और पढ़ें

    Fiber Rich Foods: वजन कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां
    Fiber Rich Foods: वजन कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां

    HighLights

    1. फाइबर युक्त खाद्द-पदार्थ में कैलोरी की मात्रा कम होती है।
    2. जो वजन कंट्रोल करने में कारगर हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। Fiber Rich Foods: पाचन को स्वस्थ रखने में फाइबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वजन को मेंटेन रखने में भी मदद करता है, इसलिए आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स शामिल करना चाहिए। फाइबर युक्त खाद्द-पदार्थ में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें खा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो फाइबर से भरपूर होते हैं, इन्हें खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

    ब्रोकोली

    ब्रोकोली फाइबर का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कम होने में मदद मिलती है। आप इसे अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। चाहे तो आप ब्रोकोली को सलाद में भी शामिल कर खा सकते हैं या सब्जी और राइस के साथ भी पका कर खा सकते हैं।

    खीरा

    खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से ज्यादा भूख नहीं लगती है। आप इसे आसानी से वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। छिलके सहित खीरा खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है और शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

    यह भी पढ़ें: रात में नहीं आती नींद, तो शरीर में हो सकती हैं इन विटामिन्स की कमी

    गाजर

    गाजर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है। आप इसे अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। गाजर को सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    हरी मटर

    हरी मटर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह प्रोटीन से भरपूर होती है। चाहे तो आप इन्हें सब्जी, करी, पराठे या टिक्की में भी शामिल कर सकते हैं।

    पालक

    पालक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर और अन्य एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से मल त्याग की क्रिया आसान होती है और पाचन भी स्वस्थ रहता है।

    यह भी पढ़ें: सीने में जलन से हैं परेशान, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik