अमेरिका में इंसान जैसे दिखने वाले एक रोबोट 'सर्जी' ने किया सफल ऑपरेशन, रिमोट से डॉक्टर्स कर रहे थे कंट्रोल
अमेरिका में पहली बार ह्यूमनॉयड रोबोट 'सर्जी' ने सफल सर्जरी की, जिसे डॉक्टरों ने दूर बैठकर कंट्रोल किया। ...और पढ़ें

रोबोट ने की गॉल ब्लैडर की सर्जरी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिकित्सा और तकनीक की दुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका में पहली बार एक ह्यूमनॉयड यानी इंसान की तरह दिखने वाले रोबोट सर्जी ने ऑपरेशन थिएटर के अंदर एक सर्जरी सफल की है।
इससे यह साबित होता है कि आने वाले समय में इस तकनीक से कई नए रास्ते खुल सकते हैं और सर्जरी के तरीके में भी बदलाव आ सकते हैं।
गॉल ब्लैडर का हुआ सफल ऑपरेशन
इस कामयाबी के पीछे कैलिफोर्निया यूनिवर्सटी के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स की एक बड़ी टीम की मेहनत है। इस टीम ने एक खास ह्यूमनॉयड रोबोट तैयार किया, जिसका नाम सर्जी रखा गया है। ट्रायल के दौरान रोबोट ने इंसान के शरीर से गॉल ब्लैडर हटाने का ऑपरेशन पूरी सफलता के साथ किया।
इस बारे में 8 जुलाई 2026 को नेचर जर्नल में पब्लिश एक स्टडी में इस पूरे एक्सपेरीमेंट के बारे में जानकारी दी गई। ये सफल ट्रायल दिखाता है कि भविष्य में रोबोट डॉक्टर्स के कितने मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही, ये उन जगहों पर भी इलाज पहुंचा सकते हैं, जहां विशेषज्ञ सर्जन्स की कमी है। हालांकि, अस्पतालों में इसका नियमित इस्तेमाल शुरू होने में अभी भी थोड़ा वक्त लगेगा।
मौजूदा मशीनों से कितनी अलग है यह तकनीक?
आप जानते ही होंगे कि अस्पतालों में पहले से ही रोबोटिक मशीनें होती हैं, तो फिर सर्जी में क्या खास बात है? दरअसल, अभी अस्पतालों में जो रोबोटिक मशीनें काम कर रही हैं, वे बहुत ही सीमित कामों के लिए बनाई गई हैं और उन्हें चलाने के लिए एक खास व्यवस्था की जरूरत होती है।
खबरें और भी
वहीं, सर्जी को एक सामान्य ह्यूमनॉयड रोबोट की तरह बनाया गया है, जो इंसानों की तरह की सामान्य माहौल में भी काफी आसानी से काम कर सकता है। इसे चलाने के लिए किसी खास व्यवस्था की जरूरत नहीं है।
दूर बैठकर डॉक्टरों ने किया कंट्रोल
इस ऑपरेशन की सबसे दिलचस्प बात रही कि डॉक्टर्स ने सर्जी को दूर बैठकर कंट्रोल किया। सर्जी ने किसी मशीन की मदद लिए बिना डॉक्टर्स के रिमोट कंट्रोल के ऑडर्स को फॉलो करते हुआ नॉर्मल सर्जिकल टूल्स का इस्तेमाल करके यह ऑपरेशन किया और इसमें सफल भी रहा।