सर्दियों का सुपरफूड है 'गरीबों का काजू', रोजाना खाने से सेहत को मिलेंगे 8 शानदार फायदे
कड़कड़ाती ठंड और गुनगुनी धूप के बीच मूंगफली का स्वाद भला किसे पसंद नहीं? 'गरीबों का काजू' कही जाने वाली मूंगफली न केवल आपका वजन घटाने में मदद करती है, ...और पढ़ें

सेहत का खजाना है मूंगफली, डाइट में जरूर करें शामिल (Picture Credit - Canva)
HighLights
मूंगफली खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं
मूंगफली डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है
सर्दियों में मूंगफली खाने से शरीर में कई बदलाव नजर आते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में लोग मूंगफली खाना खूब पसंद करते हैं। मूंगफली को गरीबों का काजू भी कहा जाता है। यह खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं कि रोजाना मूंगफली खाने से सेहत में क्या बदलाव हो सकते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल हमेशा हेल्दी रहता है।
वेट लॉस में मददगार

(Picture Credit - Canva)
शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन मूंगफली वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे भूख पर कंट्रोल रहता है।
डायबिटीज की समस्या
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोजाना मूंगफली को डाइट में शामिल करें। यह टाइप 2 डाबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। साथ ही, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सुपरफूड है।
एनर्जी बढ़ाए
कैलोरी और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत मूंगफली होता है। अगर आप अक्सर थकान या कमजोर महसूस करते हैं, तो इसे स्नैक के तौर पर खा सकते हैं।
दिमाग के लिए अच्छा

(Picture Credit - Canva
मूंगफली में विटामिन E, फोलेट और राइबोफ्लेविन पाए जाते हैं, जिससे दिमाग सही तरीके से काम करता है और याददाश्त बढ़ाने के लिए भी अच्छा है। रोजाना थोड़ी मूंगफली खाने से दिमाग तेज और फोकस बेहतर होता है।
हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद
मूंगफली दांतों और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। खासकर उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की कमजोरी को रोकने में यह फायदेमंद है।
सूजन कम होती है
ठंड में अक्सर हाथ-पैर या चेहरे पर सूजन आ जाती है, जिससे राहत पाने के लिए मूंगफली खाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें मौजूद फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम, फाइटोस्टेरॉल और पॉलीफेनॉल सूजन को कम करते हैं।
इम्युनिटी बढ़ती है
मूंगफली विटामिन E, विटामिन B, जिंक, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। आप भी डेली डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें - डार्क चॉकलेट में छिपा है 'लंबी उम्र का राज', लेकिन क्या यह वाकई हेल्दी है?
यह भी पढ़ें - हर 5 मिनट में फोन की तलब? यह 'टाइम पास' नहीं, आपकी सोचने की क्षमता खत्म होने का है अलार्म