Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Corn Benefits: डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है कॉर्न, जानिए इसके 6 फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 03:30 PM (IST)

    Corn Benefits कॉर्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इसे स्नैक्स लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह वेट लॉ ...और पढ़ें

    Corn Benefits: कॉर्न खाने के हैं ये खास फायदे
    Corn Benefits: कॉर्न खाने के हैं ये खास फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Corn Benefits: कॉर्न खाने में जितना टेस्टी लगता है, सेहत के लिए यह उतना ही फायदेमंद है। इससे कई तरह से खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लोग पॉपकॉर्न और स्वीट कॉर्न खाना बेहद पसंद करते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे खाने के कई फायदे हैं। तो आइए जानते हैं, यह सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

    1.खून की कमी को दूर करें

    कॉर्न विटामिन-बी, आयरन और फॉलिक एसिड से भरपूर होता है, ये शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। अगर आप एनीमिया के शिकार है, तो कॉर्न खा सकते हैं। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में सहायक है।

    2. कोलेस्ट्रॉल के लिए सहायक

    एक्सपर्ट के अनुसार, कॉर्न में विटामिन-सी और कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं, जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं।

    3.वजन कम करने में मददगार

    कॉर्न में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है, इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डेली डाइट में कॉर्न शामिल कर सकते हैं।

    4.आंखों के लिए फायदेमंद

    कॉर्न में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। इसके नियमित सेवन से मोतियाबिंद का खतरा कम हो सकता है।

    5.कैंसर से बचाने में सहायक

    कॉर्न में एंटी ऑकसीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर की जोखिम को कम करते हैं।

    6.ग्लोइंग स्किन के लिए

    मक्का खाने से त्वचा में निखार आता है। कॉर्न में विटमिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। जिससे त्वचा की झुर्रियां कम हो सकती है। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

     

    खबरें और भी