यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैंसर का खतरा काफी हद तक कम कर देते हैं ये 6 फूड्स, हार्वर्ड के डॉक्टर ने गिनाए इनके नाम
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती है। बदलती लाइफस्टाइल और डाइट के कारण इसके मामले भी काफी बढ़ रहे हैं। हा ...और पढ़ें

HighLights
- कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है
- इसका रिस्क कम करने में कुछ फूड्स मदद कर सकते हैं
- फ्री रेडिकल्स सेल्स को डैमेज करके कैंसर का कारण बन सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिसका इलाज काफी लंबा और महंगा होता है। साथ ही, इसके कॉम्प्लिकेशन्स भी काफी गंभीर होते हैं। इसलिए लोग इसका नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं। हालांकि, हमारी लाइफस्टाइल और डाइट के कारण लोगों में कैंसर का रिस्क (Cancer Risk) काफी बढ़ गया है।
इस खतरे को पूरी तरह टालने की गारंटी तो कोई नहीं ले सकता, लेकिन हां, इसके रिस्क को कम जरूर किया जा सकता है। कुछ फूड्स (Foods to Lower Cancer Risk) में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जिन्हें नियमित रूप से खाने से कैंसर का रिस्क कम हो सकता है। इन फूड्स के बारे में हार्वर्ड के डॉक्टर सौरभ शेट्ठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है। आइए जानें किन फूड्स से कैंसर का रिस्क कम हो सकता है।
बेरीज
बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इनमें मौजूद एंथोसायनिन और विटामिन-सी शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो सेल्स को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। इलसिए बेरीज को नियमित रूप से खाने से कोलन, ब्रेस्ट और लंग कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
यह भी पढ़ें: “Pharaoh's Curse” दे सकता है कैंसर को मात? जानलेवा फंगस से मिली इलाज की नई उम्मीद
ब्रोकली और फूल गोभी
ब्रोकली और फूल गोभी क्रूसिफेरस सब्जियां कहलाती हैं, जिनमें सल्फोराफेन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है। यह कंपाउंड कैंसर सेल्स के विकास को रोकता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए नियमित रूप से ब्रोकली और फूल गोभी खाने से प्रोस्टेट, ब्रेस्ट और लिवर कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
खबरें और भी
लहसुन
लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-कैंसर गुण होते हैं। यह पेट और कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। लहसुन को कच्चा या हल्का पकाकर खाने से इसके गुणों का पूरा फायदा मिलता है। ध्यान रखें कि ज्यादा पकाने से लहसुन में मौजूद एलिसिन नष्ट हो जाता है।
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन कंपाउंड होता है, जिसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और ट्यूमर के आकार को कम करने में मदद कर सकता है। हल्दी को काली मिर्च के साथ लेने से इसका असर और बढ़ जाता है, क्योंकि काली मिर्च इसके कंपाउंड्स के अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाती है।
बादाम
बादाम में विटामिन-ई और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और कैंसर सेल्स के विकास को रोकते हैं। अखरोट को नियमित रूप से खाने से ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।