Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin-E Rich Foods: विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए इन 5 चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 12:24 PM (IST)

    Vitamin-E Rich Foods शरीर में विटामिन-ई की कमी के कारण आप कई खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। डेली डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर आप इस पोषक तत् ...और पढ़ें

    विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें
    विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin-E Rich Foods: सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बहुत जरूरी है। विटामिन्स हमें कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। खासतौर पर विटामिन-ई, अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो आप कई खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

    विटामिन-ई, इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जिससे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है, साथ ही बालों और स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है। आइए जानते हैं, विटामिन-ई की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में किन चिजों का सेवन कर सकते हैं।

    विटामिन-ई की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 चीजें

    पालक खाएं

    पालक में आयरन, पोटैशियम और कई विटामिन्स मौजूद होते हैं। यह विटामिन-ई का मुख्य स्रोत है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से पालक का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो आप कच्चे पालक को सलाद के रूप में खा सकते हैं या पालक को पका कर भी सेवन कर सकते हैं।

    एवोकाडो 

    इस फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन-ई पाया जाता है। इसलिए यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप इसे डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    बादाम

    बादाम विटामिन-ई का रिच सोर्स है। शरीर में इसकी कमी न हो इसके लिए आप नियमित रूप से बादाम का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या है, तो बादाम के तेल से जरूर मालिश करें।

    ब्रोकली

    ब्रोकली में भी विटामिन-ई पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। आप इसे डेली डाइट में शामिल कर विटामिन-ई की कमी को दूर कर सकते हैं।

    सूरजमुखी के बीज

    सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में होता है। अगर आपको बाल झड़ने और ड्राई स्किन की समस्या है, तो नियमित रूप से खाने में सीमित मात्रा में इसके बीज को शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जिससे फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik