Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meditation के दौरान दिमाग को भटकने से रोकेंगे ये 5 टिप्स, इधर-उधर नहीं घूमेगा आपका मन

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:39 PM (GMT+05:30)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमागी शांति और सुकून पाने के लिए ध्यान यानी Meditation बेहद जरूरी होता है। हालांकि ध्यान लगाते समय लोगों को कई चुनौतिय ...और पढ़ें

    Meditation के दौरान इधर-उधर घूमता है दिमाग, तो अपनाएं ये 5 टिप्स (Image Source: Freepik)
    Meditation के दौरान इधर-उधर घूमता है दिमाग, तो अपनाएं ये 5 टिप्स (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. Meditation व्यक्ति को तरोताजा और माइंडफुल महसूस कराता है।
    2. मेडिटेट करने में लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
    3. मेडिटेशन के लिए सही समय या जगह ही नहीं, बल्कि और भी कई चीजें जरूरी होती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Meditation Tips: भागदौड़ और हड़बड़ी से भरी इस जिंदगी में शांत मन भला कौन नहीं चाहता है। इसे पाने के लिए कई लोग मेडिटेशन का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन बिना किसी ग्रूप या कोच के इसे सही ढंग से कर पाना कई लोगों के लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में, मन तो इधर-उधर भटकता ही है, इसके अलावा ठीक से मेडिटेट न कर पाने का स्ट्रेस भी आपको अंदर ही अंदर परेशान भी करने लगता है। आपकी इसी परेशानी का हल करने के लिए हम यह आर्टिकल लेकर आए हैं। आइए बिना देर किए जान लीजिए कि ध्यान केन्द्रित करने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

    सहज हो जाएं

    मेडिटेशन के लिए सबसे पहले आपका रिलैक्स यानी सहज होना बेहद जरूरी होता है। शरीर को सहज करने के लिए इसकी अकड़न को दूर करें, जिसमें आपकी मदद करेगा योग। जी हां, ऐसा करने से मेडिटेशन के दौरान आपका मन इधर-उधर नहीं भटकेगा।

    वातावरण का रखें ख्याल

    मेडिटेशन के लिए वातावरण यानी आसपास का माहौल भी शांत होना चाहिए। ऐसा होगा, तभी आप ठीक तरह से ध्यान लगा पाएंगे और मन शांति की गहराई में उतरना शुरू करेगा।

    यह भी पढ़ें- Mental Health के इलाज में रुकावट बनते हैं ये 5 फैक्टर्स, इनकी पहचान कर आज ही करें इन्हें दूर

    म्यूजिक से करें दोस्ती

    ध्यान के लिए बैठने से पहले आप कुछ देर धीमा संगीत सुन सकते हैं। बता दें, म्यूजिक की मदद से माइंड रिलैक्स होता है और विचलित होने से भी बच पाता है। ऐसे में, मन को शांत करने के लिहाज से संगीत का सहारा लेना भी गलत नहीं है।

    समय तय करें

    मेडिटेशन करने के लिए रोजाना समय बदलने पर भी ध्यान को मजबूत करने में परेशानी होती है। ऐसे में, जरूरी है कि आप इसके लिए एक फिक्स टाइम ही निर्धारित करें और रोजाना उसी समय पर इसकी प्रैक्टिस करें।

    खबरें और भी

    जल्दबाजी न करें

    इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मेडिटेशन कोई रातों-रात का खेल नहीं है। इसमें बेहतर होने के लिए कई दिनों की मेहनत लगती है। ऐसे में, अपने आपको या किसी दूसरे को दोष बिल्कुल न दें और धीरे-धीरे खुद को इसके लिए तैयार होने दें।

    यह भी पढ़ें- Memory Power बढ़ाकर दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखने में बेहद असरदार हैं ये एक्टिविटीज

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।