Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chocolate Benefits: तनाव कम करने से लेकर सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने तक, जानें चॉकलेट खाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 10:11 AM (GMT+05:30)

    Chocolate Benefits चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन आपने चॉकलेट के नुकसानों के बारे में जरूर सुना होगा। आज आपको इस आर्टिकल में इसके फायदों के ...और पढ़ें

    Chocolate Benefits: जानें चॉकलेट खाने के शानदार फायदे
    Chocolate Benefits: जानें चॉकलेट खाने के शानदार फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chocolate Benefits: चॉकलेट का नाम सुनते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसकी मीठी स्वाद और बेहतरीन खुशबू लोगों को लुभाने के लिए काफी है। इस दुनिया में चॉकलेट के शौकीनों की कोई कमी नहीं है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो। यह बच्चे, बड़े, बुजुर्गों सबकी फेवरेट होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, चॉकलेट का एक टुकड़ा आपके लिए कितना फायदेमंद होता है? तो चलिए जानते हैं, चॉकलेट के फायदों के बारे में....

    वजन घटाने में मददगार

    अक्सर लोगों का मानना है कि चॉकलेट खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, चॉकलेट खाने से वज़न कम होने में मदद मिल सकती है। आप वेट लॉस जर्नी में आसानी से चॉकलेट शामिल कर सकते हैं।

    मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

    रिसर्च के अनुसार, कोको पीने या कोको से भरपूर चॉकलेट खाने से दिमाग की सेहत में सुधार होता है। इसमें मौजूद फ्लेवनॉल्स मस्तिष्क के हिस्सों में 2-3 घंटे तक रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। अगर याददाश्त तेज करना चाहते हैं, तो चॉकलेट जरूर खाएं।

    कैंसर से बचाने में मददगार

    चॉकलेट में पेंटामेरिक प्रोसायनिडिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के फैलने की क्षमता को कम करता है। अगर आप रोजाना चॉकलेट खाते हैं, तो यह आपको कैंसर से बचाने में मदद कर सकती है।

    खबरें और भी

    तनाव कम करता है

    चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने में भी मददगार है। इसे खाने से बॉडी में ऐसा हार्मोन जारी होता है, जिससे तनाव कम हो सकता है। चॉकलेट में मौजूद डोपामाइन स्ट्रेस दूर करने में मदद करता है।

    सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में सहायक

    चॉकलेट में विटामिन-सी और फैटी एसिड और अन्य तत्व पाए जाते हैं। जो सर्दी-खांसी राहत दिलाने में मददगार है। अगर आप सर्दी-खांसी से परेशान हैं, तो इसे खाने से आपको राहत मिल सकती है। यह गले के दर्द को कम करने में भी सहायक है। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik